[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा डॉ पीके भट्टाचार्य को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

डॉ पीके भट्टाचार्य को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

0
डॉ पीके भट्टाचार्य को मिला लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड

दरभंगा. रिसर्च सोसाइटी फॉर स्टडी ऑफ डायबिटीज इन इंडिया बिहार चैप्टर के वार्षिक सम्मेलन के दूसरे दिन चीफ गेस्ट डॉ राकेश सहाय ने दीप प्रज्ज्वलित कर वैज्ञानिक सत्र की शुरुआत की. कार्यक्रम का आयोजन डीएमसी सभागार में किया गया. शाम 05.30 बजे सम्मेलन का उद्घाटन चीफ गेस्ट डॉ बीबी ठाकुर ने किया. इस दौरान बेस्ट टीचर अवार्ड डॉ एन राय को दिया गया. डॉ पीके भट्टाचार्य को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड से सम्मानित किया गया. आयोजक के अनुसार सम्मेलन में विभिन्न जिलों से करीब 700 चिकित्सकों ने भाग लिया. डॉ एससी झा ने कहा कि सम्मेलन का मुख्य उद्देश्य आम जनता के बीच डायबिटीज के बारे में जागरूकता बढ़ाना है. साथ ही बीमारी के निदान और प्रबंधन के लिए नवीनतम दवा, उपाय और तकनीकों पर चर्चा की जानी है. इससे आमजन लाभान्वित होंगे. मंच पर डॉ बीके सिंह, डॉ एससी झा, डॉ यूसी झा, डॉ एचएस शर्मा, डॉ वी विश्वनाथन, डॉ मनीष कुमार प्रसाद, डॉ सुभाष कुमार, डॉ सुप्रियो मुखर्जी थे. वैज्ञानिक सत्रों में दो दर्जन से अधिक आनुसंगिक विषयों पर चर्चा हुई. कार्यक्रम संयोजन डॉ स्वेताभ वर्मा ने किया. रजिस्ट्रेशन काउंटर का संचालन डॉ. देवार्घ कुमार व मंच संचालन डॉ दीपक कुमार, डॉ अभिलोक और डॉ सिद्धार्थ ने किया. आयोजन समिति में डॉ ब्रजेश कुमार, डॉ अमित अंबस्ता, डॉ भरत कुमार, डॉ राजेश कुमार, डॉ. मिलिंद झा, डॉ रितेश कमल आदि चिकित्सक शामिल हैं. बिहार चैप्टर आरएसएसडीआइ की एनुअल मीटिंग हुई. निवर्तमान वाइस चेयरमैन डॉ सुप्रियो मुखर्जी ने नए वाइस चेयरमैन डॉ शैवाल गुहा को पदभार सौंपा. एग्जीक्यूटिव मेंबर के पद पर डॉ अमित कुमार दास एवं डॉ अभिषेक कुमार नामित किये गये. दूसरी ओर डीएमसीएच के माइक्रोबायोलॉजी विभाग में फाइलेरिया प्रशिक्षण का आयोजन शनिवार को किया गया. इसमें मधुबनी एवं दरभंगा जिले के 11 लैब टेक्नीशियन को प्रशिक्षित किया गया. बताया गया कि फाइलेरिया जांच के लिए नाइट ब्लड सर्वे में सभी सामान्य लोगों के ब्लड सैंपल लिए जाते हैं, ताकि उनमें संभावित फाइलेरिया कीटाणु की पहचान की जा सके. मौके पर डॉ जीवछ प्रसाद, डॉ प्रियंका कुमारी, अकील अहमद, प्रभात कुमार, सुशील कुमार झा, अशोक कुमार सिन्हा आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel