[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga: दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, किसान की मौत

Darbhanga: दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, किसान की मौत

0
Darbhanga: दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग पर दर्दनाक सड़क हादसा, किसान की मौत
दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग पर हादसे के बाद मौके पर जुटी भीड़.

Darbhanga News: दरभंगा-समस्तीपुर मार्ग पर रविवार सुबह हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक किसान की मौत हो गई. हादसा विशनपुर थाना क्षेत्र के पोअरिया चौक के पास सुबह करीब साढ़े पांच बजे हुआ.

फूल लेकर मंडी जा रहे थे किसान

मृतक की पहचान समस्तीपुर जिले के रानी टोल पुनास निवासी 47 वर्षीय राज नारायण सिंह के रूप में हुई है. बताया गया कि वे प्रगतिशील किसान थे और अपने खेतों में फूल की खेती करते थे.

रविवार सुबह वे मोटरसाइकिल से फूल लेकर दरभंगा की मंडी जा रहे थे.

हाइवा ने पीछे से मारी टक्कर

इसी दौरान पोअरिया चौक के पास पीछे से आ रहे एक हाइवा ट्रक ने उनकी बाइक में जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी तेज थी कि किसान की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद घटनास्थल पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जुट गए.

पुलिस ने शुरू की जांच

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और हादसे के बाद फरार वाहन चालक की तलाश की जा रही है.

घटना के बाद मृतक के परिवार में कोहराम मचा हुआ है. गांव में शोक का माहौल है.

दरभंगा के हनुमाननगर से रणविजय सांडिल्य

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel