[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा दरभंगा में एएसआई को गोली मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

दरभंगा में एएसआई को गोली मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी

0
दरभंगा में एएसआई को गोली मारने के मामले में एक आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

दरभंगा से पुरुषोत्तम चौधरी की रिपोर्ट

Darbhanga: दरभंगा के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के ओझौल गांव में एएसआई मो. मोबिन को गोली मारने और सुनील सहनी हत्याकांड मामले में पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है, जबकि अन्य नामजद आरोपियों की तलाश में पुलिस लगातार छापेमारी कर रही है.

एएसआई की पत्नी की शिकायत पर हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष प्रसुंजय कुमार ने बताया कि चांडी गांव निवासी सुनील यादव को एएसआई मो. मोबिन को गोली मारने के मामले में गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. पुलिस अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी कर रही है.

गिरफ्तारी एएसआई मो. मोबिन की पत्नी द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी के आधार पर की गई है, जिसमें सुनील यादव को नामजद आरोपी बनाया गया था.

26 जून को हुई थी गोलीबारी और हत्या

पुलिस के अनुसार 26 जून की सुबह करीब तीन बजे सुनील सहनी और उसके सहयोगियों ने एएसआई मो. मोबिन के पेट में गोली मार दी थी. गोली लगने के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने आक्रोशित होकर सुनील सहनी की पीट-पीटकर हत्या कर दी थी.

घटना के बाद दोनों पक्षों की ओर से बहादुरपुर थाना में अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई थी. पुलिस दोनों मामलों की जांच कर रही है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

पुलिस का कहना है कि मामले में नामजद अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है. जांच के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: मारपीट में युवक की हत्या, गोली लगने से पटना में तैनात दारोगा गंभीर घायल

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel