[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga: दरभंगा फोरलेन पर डंपर का कहर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

Darbhanga: दरभंगा फोरलेन पर डंपर का कहर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत

0
Darbhanga: दरभंगा फोरलेन पर डंपर का कहर, बाइक सवार युवक की मौके पर मौत
घटनास्थल पर जुटे ग्रामीण

Darbhangam News: दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन एनएच-27 पर गुरुवार दोपहर एक दर्दनाक सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई. हादसे के बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर जमकर विरोध प्रदर्शन किया.

डंपर की ठोकर से युवक की मौत

मृतक की पहचान सिंहवाड़ा थाना क्षेत्र के कुमरपट्टी निवासी सज्जन ठाकुर के 25 वर्षीय पुत्र लक्ष्मी ठाकुर के रूप में हुई है.

बताया गया कि लक्ष्मी ठाकुर बाइक से अपने घर से सिमरी बाजार जा रहे थे. इसी दौरान कुमरपट्टी शहीद चौक के पास एनएच-27 पर तेज रफ्तार डंपर ने उनकी बाइक को जोरदार ठोकर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि युवक की मौके पर ही मौत हो गई.

हादसे के बाद फूटा लोगों का गुस्सा

घटना की जानकारी मिलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए और दरभंगा-मुजफ्फरपुर फोरलेन को जाम कर दिया.

ग्रामीणों का आरोप था कि शोभन से कुमरपट्टी तक करीब चार किलोमीटर सड़क मरम्मत कार्य के कारण दरभंगा जाने वाली लेन बंद कर दी गई है. ऐसे में दोनों तरफ की गाड़ियां एक ही लेन से गुजर रही हैं, जिससे लगातार हादसे हो रहे हैं.

पुलिस ने संभाली स्थिति

सूचना मिलने पर सिमरी थानाध्यक्ष अरविंद कुमार पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाने का प्रयास किया. काफी मशक्कत के बाद पुलिस ने सड़क जाम समाप्त कराया.

इसके बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया गया.

परिवार में मचा कोहराम

युवक की मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया. मृतक के पिता सज्जन ठाकुर और पत्नी फूलो देवी का रो-रोकर बुरा हाल था.

स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने परिजनों को ढांढस बंधाया. बताया जा रहा है कि मृतक की छह माह की एक बच्ची भी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel