[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: 50% शिक्षकों का प्रोफाइल अब तक अपडेट नहीं, ट्रांसफर प्रक्रिया पर पड़ सकता है असर

Darbhanga News: 50% शिक्षकों का प्रोफाइल अब तक अपडेट नहीं, ट्रांसफर प्रक्रिया पर पड़ सकता है असर

0
Darbhanga News: 50% शिक्षकों का प्रोफाइल अब तक अपडेट नहीं, ट्रांसफर प्रक्रिया पर पड़ सकता है असर
AI जेनरेटेड इमेज

दरभंगा से अशोक कुमार की रिपोर्ट

Darbhanga News: दरभंगा जिले में शिक्षकों के प्रोफाइल अपडेट करने की प्रक्रिया अब भी अधूरी है. शिक्षा विभाग की सख्ती के बावजूद जिले के करीब आधे शिक्षक अब तक अपना प्रोफाइल अपडेट नहीं कर पाए हैं. विभाग ने इसे शिक्षक स्थानांतरण (ट्रांसफर) प्रक्रिया से जोड़ते हुए जल्द अपडेट करने का निर्देश दिया है, लेकिन ग्रीष्मावकाश समाप्त होने के करीब पहुंचने के बावजूद बड़ी संख्या में शिक्षक इस प्रक्रिया को पूरा नहीं कर सके हैं.

विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में कार्यरत कुल 24,975 शिक्षकों में से 12,410 शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन इनफॉरमेशन अब तक अपडेट नहीं हुआ है. इसे लेकर शिक्षा विभाग की चिंता बढ़ गई है.

24 हजार से अधिक शिक्षकों का होना है प्रोफाइल अपडेट

बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के आंकड़ों के मुताबिक जिले में सभी कोटि के कुल 24,975 शिक्षक कार्यरत हैं. इनमें से 12,565 शिक्षकों का रजिस्ट्रेशन इनफॉरमेशन अपडेट हो चुका है, जबकि 12,410 शिक्षकों का विवरण अभी भी लंबित है.

इसी तरह 15,756 शिक्षकों की पोस्टिंग डिटेल अपडेट की जा चुकी है, लेकिन 9,219 शिक्षकों की पोस्टिंग संबंधी जानकारी अब तक अपडेट नहीं हो पाई है.

ट्रांसफर प्रक्रिया से जुड़ा है मामला

शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि शिक्षक स्थानांतरण प्रक्रिया के लिए प्रोफाइल अपडेट होना जरूरी है. ऐसे में जिन शिक्षकों का डेटा अधूरा रहेगा, उन्हें आगे परेशानी का सामना करना पड़ सकता है.

विभाग का मानना है कि बड़ी संख्या में शिक्षक मुख्यालय से बाहर रहने के कारण निर्धारित समय पर प्रोफाइल अपडेट नहीं कर सके हैं.

आवासीय प्रमाण पत्र बना बड़ी बाधा

कई शिक्षकों का कहना है कि स्थायी और वर्तमान पते के सत्यापन के लिए आवासीय प्रमाण पत्र अपलोड करना अनिवार्य किया गया है. यही कारण है कि प्रोफाइल अपडेट की प्रक्रिया धीमी पड़ गई है.

कुछ शिक्षकों ने बताया कि उनके पास वर्तमान में आवासीय प्रमाण पत्र उपलब्ध नहीं है और नया प्रमाण पत्र बनवाने में प्रखंड स्तर पर समय लग रहा है. इसके चलते वे समय पर दस्तावेज अपलोड नहीं कर पा रहे हैं.

विभागीय स्तर पर भी अटके हैं कई मामले

जानकारी के अनुसार कई मामलों में प्रखंड और स्थापना कार्यालय स्तर से सत्यापन और अनुमोदन की प्रक्रिया पूरी नहीं होने के कारण भी प्रोफाइल अपडेट का काम प्रभावित हो रहा है.

शिक्षकों का कहना है कि ग्रीष्मावकाश के दौरान भी उन्हें लगातार विभागीय प्रक्रियाओं में व्यस्त रहना पड़ रहा है. ऐसे में अवकाश का पूरा लाभ नहीं मिल पा रहा है.

शिक्षा विभाग ने लंबित शिक्षकों को जल्द से जल्द आवश्यक दस्तावेज अपलोड कर प्रोफाइल अपडेट करने का निर्देश दिया है, ताकि भविष्य में ट्रांसफर और अन्य प्रशासनिक प्रक्रियाओं में किसी प्रकार की बाधा न आए.

यह भी पढे़ं: दरभंगा: अब बिना डॉक्टर की पर्ची नहीं मिलेगा सिरप, केंद्र सरकार ने बदले दवा बिक्री के नियम

Previous article गोपालगंज में तीनों केंद्रों पर दूसरे चरण की सिपाही भर्ती परीक्षा शुरू, सघन जांच के बाद प्रवेश
Next article समस्तीपुर: सरकारी नौकरी दिलाने के नाम पर 53 लाख की ठगी, फरार आरोपी गिरफ्तार
Avatar Of Aniket Kumar
अनिकेत एक पत्रकार और हिंदी कंटेंट राइटर हैं, जिन्हें डिजिटल मीडिया, पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, हाइपरलोकल और ऑडियंस-फर्स्ट कंटेंट क्रिएशन का चार सालों से अधिक का एक्सपीरियंस है. उन्होंने बिहार की जमीनी राजनीति, ग्रामीण समाज, प्रशासनिक व्यवस्था, कृषि, शिक्षा, रोजगार, चुनाव, सामाजिक मुद्दों और जनसरोकार से जुड़ी खबरों पर लगातार काम किया है. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर एवं सब एडिटर के रूप में कार्यरत हैं, जहां वे बिहार स्पेशल समाचार, एक्सप्लेनर स्टोरी, ब्रेकिंग न्यूज और ग्राउंड रिपोर्ट तैयार करते हैं. मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में उनकी पहचान ऐसे पत्रकार के रूप में बन रही है जो सिर्फ खबर नहीं लिखते, बल्कि उसके पीछे छिपे सामाजिक, राजनीतिक और मानवीय पहलुओं को भी पाठकों के सामने सरल भाषा में रखने का प्रयास करते हैं. उनकी लेखन शैली बोलचाल की हिंदी, तथ्यात्मक प्रस्तुति और डिजिटल पाठकों की जरूरतों के अनुरूप मानी जाती है. वे विशेष रूप से उन विषयों पर काम करते हैं जिनका सीधा प्रभाव आम लोगों के जीवन पर पड़ता है. प्रभात खबर में वर्तमान भूमिका अक्टूबर 2024 से प्रभात खबर की डिजिटल टीम का हिस्सा बनने के बाद अनिकेत बिहार की राजनीति, प्रशासन, सरकारी योजनाओं, मौसम, कृषि, रोजगार, पंचायत, शिक्षा और स्थानीय घटनाओं से जुड़ी खबरों को डिजिटल प्लेटफॉर्म के लिए तैयार कर रहे हैं. साथ ही मुजफ्फरपुर यूनिट में डिजिटल आउटपुट टीम को लीड कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव में विशेष जिम्मेदारी अनिकेत के करियर का सबसे महत्वपूर्ण अध्याय प्रभात खबर का विशेष चुनावी अभियान "इलेक्शन एक्सप्रेस" रहा है. इस प्रतिष्ठित प्रोजेक्ट के तहत उन्हें फील्ड रिपोर्टर के रूप में चुना गया, जहां उन्होंने बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान लगभग 50 विधानसभा क्षेत्रों में जाकर जमीनी रिपोर्टिंग की. इस दौरान उन्होंने गांवों, कस्बों और शहरों में मतदाताओं से सीधे संवाद किया. महिलाओं, युवाओं, पहली बार मतदान करने वाले मतदाताओं, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के वंचित वर्गों की राय को सामने लाने का काम किया. उन्होंने चौपालों, जनसंवाद कार्यक्रमों और सड़क किनारे होने वाली राजनीतिक बहसों का संचालन किया और चुनावी मुद्दों, स्थानीय समस्याओं और जनभावनाओं पर आधारित अनेक विशेष रिपोर्ट तैयार कीं. इस प्रोजेक्ट ने उन्हें पॉलिटिकल रिपोर्टिंग, ग्राउंड जर्नलिज्म, जनसंवाद, डेटा आधारित विश्लेषण और तेजी से बदलते चुनावी माहौल को समझने का एक्सपीरियंस दिया. राजस्थान पत्रिका में चुनावी पत्रकारिता का अनुभव प्रभात खबर से पहले अनिकेत राजस्थान पत्रिका के डिजिटल वीडियो विभाग से जुड़े रहे. यहां उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के दौरान कवरेज में सक्रिय भूमिका निभाई. उनकी जिम्मेदारियों में वीडियो स्क्रिप्टिंग, फील्ड कोऑर्डिनेशन, रिसर्च और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए कंटेंट तैयार करना शामिल था. चुनावी माहौल में काम करने के दौरान उन्होंने मतदाताओं के मुद्दों, राजनीतिक रुझानों और स्थानीय जनभावनाओं को समझते हुए वीडियो और डिजिटल स्टोरीटेलिंग के माध्यम से उन्हें व्यापक दर्शकों तक पहुंचाया. न्यूजट्रैक में डिजिटल न्यूज ऑपरेशन अनिकेत ने न्यूजट्रैक में कंटेंट राइटर और सब एडिटर के रूप में भी कार्य किया. यहां उन्होंने ब्रेकिंग न्यूज, राजनीति, ट्रेंडिंग विषयों और नेशनल हैपनिंग पर तेज गति से काम किया. उनकी भूमिका में डिजिटल न्यूज लेखन, कंटेंट एडिटिंग, SEO ऑप्टिमाइजेशन और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के लिए समाचारों को तैयार करना शामिल था. अनिकेत की विशेषज्ञता कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में है: -राजनीतिक रिपोर्टिंग और चुनाव कवरेज - हाइपरलोकल और जिला स्तरीय पत्रकारिता - SEO आधारित डिजिटल न्यूज लेखन - Google Discover कंटेंट स्ट्रैटेजी - एक्सप्लेनर आर्टिकल - सोशल मीडिया कंटेंट ऑप्टिमाइजेशन - ग्राउंड रिपोर्टिंग - वीडियो स्क्रिप्टिंग और डिजिटल स्टोरीटेलिंग - AI टूल्स और डिजिटल कंटेंट वर्कफ्लो - यूट्यूब ऑप्टिमाइजेशन शिक्षा और उपलब्धियां अनिकेत ने University of Allahabad से मीडिया स्टडीज में स्नातक की शिक्षा प्राप्त की है. पत्रकारिता और डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में अपने कौशल को मजबूत करने के लिए उन्होंने Instagram Marketing और WordPress SEO से जुड़े प्रोफेशनल सर्टिफिकेशन भी हासिल किए हैं. डिजिटल पत्रकारिता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता और प्रदर्शन के लिए उन्हें विभिन्न संस्थानों में "स्टार ऑफ द मंथ" और "टारगेट अचीवर" जैसे अवॉर्ड भी प्राप्त हुए हैं. आज अनिकेत कुमार का फोकस ऐसी पत्रकारिता पर है जो जमीनी हकीकत और डिजिटल तकनीक के बीच संतुलन बनाकर पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और प्रभावशाली जानकारी पहुंचाए. बिहार की राजनीति, समाज और विकास से जुड़े विषयों पर उनकी लगातार नजर रहती है, और वे डिजिटल युग की जरूरतों के हिसाब से हिंदी पत्रकारिता को नए आयाम देने की दिशा में सक्रिय हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel