[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा नकली ‘तुलसी 00’ मामले में पैरवी नाकाम, दो कारोबारी न्यायिक हिरासत भेजे गए

नकली ‘तुलसी 00’ मामले में पैरवी नाकाम, दो कारोबारी न्यायिक हिरासत भेजे गए

0
नकली ‘तुलसी 00’ मामले में पैरवी नाकाम, दो कारोबारी न्यायिक हिरासत भेजे गए
सांकेतिक तस्वीर

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

Darbhanga News: सुपौल बाजार में नकली ‘तुलसी 00’ पान मसाला बरामदगी मामले में पुलिस हिरासत में लिए गए दो कारोबारियों को शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया. दोनों आरोपियों को छुड़ाने के लिए दिनभर थाना परिसर में पैरवी का दौर चलता रहा, लेकिन थानाध्यक्ष ने किसी भी सिफारिश को स्वीकार नहीं किया और नियमानुसार कार्रवाई करते हुए उन्हें कोर्ट भेज दिया.

थाने पर लगी पैरवीकारों की भीड़

नोएडा स्थित डीएस ग्रुप की धर्मपाल सतपाल कंपनी की टीम ने पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुपौल बाजार की तीन दुकानों पर छापेमारी की थी. इस दौरान 147 नकली ‘तुलसी 00’ पैकेट बरामद किए गए थे. कार्रवाई में संजय पान मटेरियल्स के संचालक संजीत कुमार भगत और चौरसिया पान मटेरियल्स के संचालक राजेश चौरसिया को हिरासत में लिया गया था. हिरासत की सूचना मिलते ही दोनों के पक्ष में पैरवी करने वालों की भीड़ थाना पहुंच गई.

थानाध्यक्ष ने सिफारिश मानने से किया इनकार

थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने स्पष्ट कहा कि मामला कॉपीराइट उल्लंघन और उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से जुड़ा है. उन्होंने कहा कि जब्त सामान महत्वपूर्ण साक्ष्य है और प्राथमिकी दर्ज होने के बाद बिना कानूनी प्रक्रिया पूरी किए किसी भी आरोपी को नहीं छोड़ा जा सकता. पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध आवश्यक कागजी कार्रवाई पूरी कर उन्हें न्यायिक हिरासत में भेज दिया.

कंपनी प्रतिनिधि के आवेदन पर दर्ज हुई प्राथमिकी

डीएस ग्रुप के प्रतिनिधि राजेंद्र सिंह के आवेदन पर थाना में चार लोगों के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बरामद 147 पैकेट जब्त कर जांच के लिए सुरक्षित रखा है. मामले में एक पान भंडार संचालक और उसके नाबालिग पुत्र की तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है.

नकली उत्पादों के खिलाफ अभियान रहेगा जारी

कंपनी प्रतिनिधियों ने कहा कि नकली ‘तुलसी 00’ और अन्य ब्रांडेड उत्पादों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा. उन्होंने उपभोक्ताओं से अपील की कि वे केवल अधिकृत दुकानों से ही उत्पाद खरीदें और नकली सामान मिलने पर तुरंत पुलिस या कंपनी को सूचना दें.

यह भी पढ़ें: कमला बलान की बाढ़ से कुशेश्वरस्थान बेहाल, तटबंध पर शरण लेने को मजबूर हजारों लोग

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel