[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा दरभंगा: गोपालपुर आउटर ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

दरभंगा: गोपालपुर आउटर ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम

0
दरभंगा: गोपालपुर आउटर ट्रैक पर मिला युवक का शव, परिवार में मचा कोहराम
मृतक का फाइल फोटो

दरभंगा से कुमार रोशन की रिपोर्ट

Darbhanga News: सदर थाना क्षेत्र के गोपालपुर आउटर सिग्नल के समीप शुक्रवार देर रात रेलवे ट्रैक पर एक युवक का क्षत-विक्षत शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई. मृतक की पहचान बैगनी नवादा वार्ड संख्या-10 निवासी 29 वर्षीय गौरी शंकर झा के रूप में हुई है.

गश्ती के दौरान मिली जानकारी

जानकारी के अनुसार रात में गश्ती कर रही पुलिस की नजर रेलवे ट्रैक पर पड़े शव पर पड़ी. शव बुरी तरह क्षत-विक्षत था.

मौके से एक मोबाइल फोन भी बरामद किया गया, जो बंद अवस्था में था. पुलिस ने मोबाइल चालू कर उसमें मौजूद नंबरों के आधार पर परिजनों से संपर्क किया. सूचना मिलने के बाद परिवार के सदस्य मौके पर पहुंचे और शव की पहचान की.

सुबह घर से निकला था युवक

परिजनों ने बताया कि गौरी शंकर शुक्रवार सुबह करीब 11 बजे घर से निकला था. इसके बाद उसका कोई पता नहीं चल पाया.

परिवार के लोग लगातार उसके मोबाइल पर संपर्क करने का प्रयास कर रहे थे, लेकिन फोन बंद बता रहा था. घटना की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया.

कुछ दिन पहले ही लौटा था घर

मृतक के चचेरे चाचा मोहन झा ने बताया कि गौरी शंकर शांत स्वभाव का युवक था. वह किसी प्रकार का नशा नहीं करता था और परिवार में भी किसी से उसका विवाद नहीं था.

दादी ने बताया कि घर से निकलने से पहले उन्होंने उससे अगरबत्ती मंगाई थी. अगरबत्ती लेने के बाद वह पूजा करने चली गईं और इसी दौरान गौरी शंकर घर से निकल गया.

गौरी शंकर अविवाहित था और कोलकाता में रहकर काम करता था. वह कुछ दिन पहले ही घर आया था.

पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव

घटना के बाद पूरे मोहल्ले में शोक का माहौल है. शनिवार को पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए DMCH भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा.

पुलिस मामले की जांच में जुटी है और घटना के सभी पहलुओं को खंगाला जा रहा है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel