[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा दो घंटे तक परीक्षा का इंतजार करते रहे छात्र, जाले के स्कूल में व्यवस्था पर उठे सवाल

दो घंटे तक परीक्षा का इंतजार करते रहे छात्र, जाले के स्कूल में व्यवस्था पर उठे सवाल

0
दो घंटे तक परीक्षा का इंतजार करते रहे छात्र, जाले के स्कूल में व्यवस्था पर उठे सवाल
परीक्षा शुरू होने का इंतजार करते छात्र-छात्राएं

दरभंगा के जाले से केशवेन्द्र प्रताप ठाकुर की रिपोर्ट

Darbhanga Education News: दरभंगा जिले के जाले प्रखंड स्थित उत्क्रमित प्लस-टू उच्च माध्यमिक विद्यालय, जाले दक्षिणी में वार्षिक परीक्षा के पहले दिन अव्यवस्था सामने आई. पर्याप्त कमरों की व्यवस्था नहीं होने के कारण 10वीं की परीक्षा निर्धारित समय से करीब दो घंटे विलंब से शुरू हुई. इससे छात्रों और अभिभावकों में नाराजगी देखी गई.

सुबह साढ़े नौ बजे की जगह 11 बजे शुरू हुई परीक्षा

Darbhanga Education News Jale School Class 10 Exam Delayed Due To Shortage Of Classrooms 1
इंतजार करते छात्र-छात्राएं

बुधवार से प्रखंड के सभी विद्यालयों में वार्षिक परीक्षा शुरू हुई. लेकिन जाले दक्षिणी विद्यालय में सुबह 9:30 बजे शुरू होने वाली 10वीं की परीक्षा लगभग 11 बजे प्रारंभ हो सकी. छात्रों ने बताया कि उन्हें परीक्षा शुरू होने के लिए लंबे समय तक इंतजार करना पड़ा. उनका कहना था कि पहले ऐसी स्थिति कभी नहीं बनी थी.

मात्र नौ कमरों में 1700 से अधिक छात्र-छात्राएं

विद्यालय के प्रधानाध्यापक ने बताया कि कक्षा 1 से 8 तक 825 तथा उच्च माध्यमिक स्तर पर 875 छात्र-छात्राएं नामांकित हैं. विद्यालय में मात्र नौ कमरे उपलब्ध हैं, जिनमें परीक्षा संचालन के लिए केवल दो कमरों का ही उपयोग हो सका. ऐसे में कक्षा 9वीं, 10वीं और 12वीं की परीक्षा एक साथ संचालित करना चुनौतीपूर्ण हो गया.

पहले भी की गई थी अतिरिक्त कमरों की मांग

उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामलखन मंडल ने बताया कि अतिरिक्त कमरों की व्यवस्था के लिए पूर्व में प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी (BEO) को आवेदन दिया गया था. बीईओ ने दो शिफ्ट में परीक्षा कराने का आश्वासन भी दिया था, लेकिन पहले दिन व्यवस्था लागू नहीं हो सकी, जिससे विद्यार्थियों को परेशानी उठानी पड़ी.

अभिभावकों ने व्यवस्था सुधारने की मांग उठाई

घटना के बाद अभिभावकों और स्थानीय लोगों ने शिक्षा विभाग से भविष्य में ऐसी स्थिति की पुनरावृत्ति रोकने के लिए समय रहते पर्याप्त व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की. उनका कहना था कि परीक्षा जैसे महत्वपूर्ण अवसर पर छात्रों को इस तरह की परेशानी नहीं होनी चाहिए.

अगले दिन से दो शिफ्ट में होगी परीक्षा

प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी प्रमोद कुमार ने बताया कि कमरों की कमी को देखते हुए तत्काल प्रभाव से परीक्षा अवधि तक विद्यालय में दो शिफ्ट में परीक्षा कराने का निर्देश मध्य विद्यालय के प्रधानाध्यापक खुर्शीद अफाक तथा उच्च माध्यमिक विद्यालय के प्रधानाध्यापक रामलखन मंडल को दिया गया है. उन्होंने कहा कि 2 जुलाई से परीक्षा व्यवस्था पूरी तरह सामान्य हो जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel