[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga Murder Case: कृष्ण मंडल हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

Darbhanga Murder Case: कृष्ण मंडल हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार

0
Darbhanga Murder Case: कृष्ण मंडल हत्याकांड में एक आरोपी गिरफ्तार
बिरौल थाना

Darbhanga News: बिरौल थाना क्षेत्र में चर्चित कृष्ण मंडल हत्याकांड मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. इस मामले में मुख्य आरोपियों में शामिल आदित्य सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया है. गिरफ्तारी के बाद इलाके में पुलिस कार्रवाई की चर्चा तेज हो गई है, वहीं फरार आरोपियों में खलबली मच गई है.

गुप्त सूचना पर छापेमारी

पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी आदित्य सिंह अपने घर पर मौजूद है. सूचना के सत्यापन के बाद थानाध्यक्ष चंद्रमणि के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई. टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी के घर पर छापेमारी कर उसे घेराबंदी के बाद गिरफ्तार कर लिया.

पूछताछ में मिले अहम सुराग

पुलिस सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक पूछताछ में आरोपी ने हत्याकांड से जुड़े कई अहम खुलासे किए हैं. इन जानकारियों के आधार पर पुलिस अन्य आरोपियों तक पहुंचने की कोशिश में जुट गई है.

अन्य आरोपियों की तलाश जारी

थानाध्यक्ष चंद्रमणि ने बताया कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है. घटना में शामिल मुख्य आरोपी के साथ अन्य आरोपियों की भी पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है.

इस कार्रवाई के बाद मृतक कृष्ण मंडल के परिजनों ने पुलिस की कार्यशैली पर संतोष जताया है और उम्मीद जताई है कि सभी आरोपियों को जल्द कड़ी सजा मिलेगी.

दरभंगा के बिरौल से शंकर सहनी की रिपोर्ट

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel