[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा नवंबर तक चालू होगा दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, सालाना 23 लाख यात्री कर सकेंगे सफर, 54 फीसदी काम पूरा

नवंबर तक चालू होगा दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, सालाना 23 लाख यात्री कर सकेंगे सफर, 54 फीसदी काम पूरा

0
नवंबर तक चालू होगा दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल, सालाना 23 लाख यात्री कर सकेंगे सफर, 54 फीसदी काम पूरा
दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल नवंबर तक चालू होगा

Darbhanga Airport, अनुपम कुमार: दरभंगा एयरपोर्ट का नया टर्मिनल नवंबर तक चालू होगा. इसका 54 फीसदी काम पूरा हो चुका है. इसे जुलाई तक पूरी तरह तैयार होकर चालू होना था. लेकिन, बचे 46 फीसदी काम पूरा होने में 10 महीने और लगेंगे. ऐसे में नवंबर तक यह पूरी तरह तैयार होकर चालू हो पायेगा. नये एयरपोर्ट टर्मिनल के पूरी तरह फंक्शनल होने के बाद दरभंगा एयरपोर्ट से विमानों की परिचालन क्षमता चार गुना बढ़ जायेगी और सालाना 23 लाख यात्री सफर कर सकेंगे.

62800 वर्गमीटर में फैला टर्मिनल

दरभंगा एयरपोर्ट का निर्माणाधीन टर्मिनल 62800 वर्गमीटर में फैला है और यह तीन मंजिला है. इसमें नीचे बेसमेंट और ऊपर दो मंजिलें हैं, जिनमें ग्राउंड फ्लोर पर अराइवल और फर्स्ट फ्लोर पर डिपार्चर सेक्शन होगा. इसके साथ ही एयरफोर्स स्टेशन के पास बने सिविल एनक्लेव परिसर में वाहनों की पार्किंग के लिए मल्टी लेवल पार्किंग व अन्य यात्री सुविधाएं भी विकसित होंगी. इन सब पर 911 करोड़ रुपये खर्च होंगे.

एप्रन में एक साथ खड़े हो सकेंगे सात विमान

दरभंगा एयरपोर्ट के निर्माणाधीन टर्मिनल के एप्रन में एक साथ सात विमान खड़े हो सकेंगे. इसके लिए यहां सात पार्किंग-बे बनाये जा रहे हैं. अभी यहां केवल दो पार्किंग-बे हैं. ऐसे में नये टर्मिनल के बनने के बाद विमानों की परिचालन क्षमता लगभग चार गुनी बढ़ जायेगी. अभी यहां से केवल 16 फ्लाइटों का परिचालन हो रहा है, जो बढ़ कर 64 तक हो सकती है.

दरभंगा यात्रियों की संख्या की दृष्टि से देश के सबसे तेजी से बढ़ते एयरपोर्ट में से एक है और फैब्रिकेटेड स्ट्रक्चर में वर्तमान एयरपोर्ट के चलने के कारण यहां विस्तार की अधिक गुंजाइश नहीं है, जिसको देखते हुए नये टर्मिनल को बनाने की योजना बनी. नये टर्मिनल भवन के बनने के बाद इस एयरपोर्ट के विकास की गति और भी तेज होगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

रीकारपेटिंग से और भी बेहतर हुआ 2743 मीटर लंबा रनवे

2743 मीटर लंबा एयरफोर्स रनवे बोइंग और एयरबस जैसे विमानों के उड़ने और उतरने के लिए पर्याप्त है. लिहाजा ये विमान पटना की तुलना में दरभंगा में अधिक आसानी से उतर सकते हैं. यात्री विमानों के उड़ने और उतरने के लिए रनवे को अधिक सुविधाजनक बनाने के लिए इसकी रीकारपेटिंग की गयी है और ऊपर कोलतार की नयी लेयर चढ़ायी गयी है.

इससे रनवे की ग्रिप और भी बेहतर हो गयी है और यहां उतरने वाले विमानों का ब्रेक इससे बेहतर काम करने लगा है, जिससे लैंडिंग में सुविधा बढ़ गयी है. दरभंगा एयरपोर्ट के जीएम प्रोजेक्ट एस राजा रेड्डी ने कहा कि हम तेजी से दरभंगा एयरपोर्ट के नये टर्मिनल के निर्माण का प्रयास कर रहे हैं. इस वर्ष अंत तक यह चालू हो जायेगा.

इसे भी पढ़ें: बीपीएससी से होगी 44000 शिक्षकों की नियुक्ति, जल्द आएगा विज्ञापन, बिहार में शिक्षक भर्ती को हरी झंडी

Previous article बस चालक पर हमला, हाथ टूटा, थाना में की शिकायत
Next article पुलिस के दबाव में ट्रैक्टर मालिक ने किया कोर्ट में सरेंडर
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel