[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा दरभंगा एम्स के लिए मोदी सरकार का तोहफा, 700 करोड़ की अतिरिक्त राशि को मिली मंजूरी

दरभंगा एम्स के लिए मोदी सरकार का तोहफा, 700 करोड़ की अतिरिक्त राशि को मिली मंजूरी

0
दरभंगा एम्स के लिए मोदी सरकार का तोहफा, 700 करोड़ की अतिरिक्त राशि को मिली मंजूरी
बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी

Darbhanga AIIMS: दरभंगा एम्स प्रोजेक्ट के लिए केंद्र सरकार ने अतिरिक्त 700 करोड़ रुपये मंजूर कर दिए हैं. इस फैसले पर बिहार भाजपा अध्यक्ष संजय सरावगी ने खुशी जताई और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का धन्यवाद किया. जानकारी के मुताबिक, 25 मार्च को हुई केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में यह फैसला लिया गया. पहले ही दरभंगा एम्स के लिए 1264 करोड़ रुपये स्वीकृत थे, अब इसमें 700 करोड़ और जोड़ दिए गए हैं. इससे इस प्रोजेक्ट को और तेजी मिलेगी और काम जल्द पूरा होने की उम्मीद है.

क्या बोले संजय

संजय सरावगी ने कहा कि यह फैसला बिहार खासकर मिथिला क्षेत्र के लिए बहुत बड़ा कदम है. लंबे समय से इस प्रोजेक्ट का इंतजार किया जा रहा था और अब इसके निर्माण में आ रही अड़चनें दूर होंगी. उन्होंने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा का भी आभार जताया.

लोकसभा में भी इस बारे में जानकारी दी गई है और सरकार ने साफ कहा है कि दरभंगा एम्स को प्राथमिकता के आधार पर जल्द पूरा किया जाएगा. इस अस्पताल के बनने से बिहार ही नहीं, बल्कि आसपास के राज्यों के लोगों को भी बेहतर इलाज की सुविधा मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

वरदान से कम नहीं होगी

दरभंगा एम्स बनने के बाद यहां आधुनिक इलाज, मेडिकल रिसर्च और ट्रेनिंग की सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. इससे पूरे क्षेत्र की स्वास्थ्य व्यवस्था में बड़ा सुधार देखने को मिलेगा. नेताओं का कहना है कि यह परियोजना लाखों लोगों के लिए किसी वरदान से कम नहीं होगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इन जिलों में भारी बारिश और ओला गिरने की चेतावनी, मौसम विभाग ने जारी किया डबल अलर्ट

मुजफ्फरपुर SSP ने गायघाट थानेदार और सिपाही को किया सस्पेंड, जगतवीर राय मौत मामले में एक्शन

Previous article समता, न्याय और प्रेम का वास है रामराज्य : आचार्य धर्मराज
Next article 121 मीटर का महावीरी झंडा बना आकर्षण
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel