[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: होमगार्ड की बहाली में शामिल अभ्यर्थी गिरफ्तार

Darbhanga News: होमगार्ड की बहाली में शामिल अभ्यर्थी गिरफ्तार

0
Darbhanga News: होमगार्ड की बहाली में शामिल अभ्यर्थी गिरफ्तार

Darbhanga News: दरभंगा. होमगार्ड बहाली के दौरान एक अभ्यर्थी को गिरफ्तार किया गया है. जबकि उसके बदले परीक्षा देने वाला पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. बायोमीट्रिक जांच में अभ्यर्थी का मिलान नहीं होने पर हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की गई. सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि कुशेश्वरस्थान थाना क्षेत्र के विद्यासागर की विकास कुमार के साथ परीक्षा पास कराने के लिए एक लाख रुपये में डीलिंग हुई थी. अभ्यर्थी के बदले दौड़ और फिजिकल टेस्ट में विकास कुमार शामिल हुआ था. इसके बाद वह मैदान से बाहर चला गया. जांच के दौरान विद्यासागर पकड़ में आ गया.

लहेरियासराय थाना में प्राथमिकी दर्ज

सदर एसडीपीओ ने बताया कि होमगार्ड के समादेष्टा के आवेदन पर लहेरियासराय थाना में मामला दर्ज किया गया है. गिरफ्तार विद्यासागर ने विकास कुमार के बारे में सारी जानकारी दी है. उसकी गिरफ्तारी के लिए छापामारी की जा रही है. बताया कि विद्यासागर को शुक्रवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel