[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा BSRTC Bus App: सरकारी बस यात्रियों को नहीं करना होगा इंतजार, जल्द लॉन्च होगा ‘वेयर इज माय बस’ ऐप

BSRTC Bus App: सरकारी बस यात्रियों को नहीं करना होगा इंतजार, जल्द लॉन्च होगा ‘वेयर इज माय बस’ ऐप

BSRTC Bus App: सरकारी बस यात्रियों को नहीं करना होगा इंतजार, जल्द लॉन्च होगा ‘वेयर इज माय बस’ ऐप
प्रतीकात्मक तस्वीर

दरभंगा से अजय कुमार मिश्रा की रिपोर्ट

BSRTC Bus App: बिहार राज्य पथ परिवहन निगम (BSRTC) की बसों से सफर करने वाले यात्रियों के लिए बड़ी खुशखबरी है. परिवहन विभाग सार्वजनिक परिवहन व्यवस्था को आधुनिक बनाने के लिए जल्द ही एक नया मोबाइल ऐप लॉन्च करने की तैयारी में है. ‘वेयर इज माय बस’ नाम के इस ऐप के आने से यात्रियों को बस स्टैंड पर घंटों इंतजार नहीं करना पड़ेगा. दरभंगा बस स्टॉप से विभिन्न रूटों पर रोजाना 30 से अधिक बसों का परिचालन होता है, जिन्हें इस तकनीक से जोड़ा जाएगा.

मोबाइल पर मिलेगी लाइव लोकेशन

इस ऐप की सबसे बड़ी खासियत बसों की रियल टाइम लाइव ट्रैकिंग होगी. बसों में लगे जीपीएस (GPS) सिस्टम के जरिए यात्री अपने मोबाइल पर देख सकेंगे कि बस कहां है और स्टॉप तक पहुंचने में कितना समय लगेगा. इससे यात्री अपने समय के अनुसार घर से निकल सकेंगे.

ऑनलाइन टिकट और सीट चयन की सुविधा

ऐप के जरिए यात्री घर बैठे ही टिकट बुक कर सकेंगे. बुकिंग के दौरान उन्हें अपनी पसंद की सीट चुनने का विकल्प भी मिलेगा. इसके अलावा ऑनलाइन भुगतान, टिकट कैंसिलेशन और रिफंड की सुविधा भी ऐप में मौजूद रहेगी. यह ऐप ग्रामीण यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखकर बेहद सरल बनाया जा रहा है.

डिजिटल निगरानी से बढ़ेगा भरोसा

इस व्यवस्था से जहां यात्रियों का सरकारी बसों पर भरोसा बढ़ेगा, वहीं विभाग के लिए बसों के संचालन और समयबद्धता की निगरानी करना आसान हो जाएगा. ऐप का ट्रायल अंतिम चरण में है और अगले दो से तीन महीनों में इसे आम लोगों के लिए जारी कर दिया जाएगा.

ये भी पढ़ें: खाद्यान्न की शिकायत करने वाले डीलर पर उलटा पड़ा दांव, जांच में बंद मिली दुकान

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel