[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga : शीतलहर एवं ठंड से बचाव को लेकर जागरूकता रथ रवाना

Darbhanga : शीतलहर एवं ठंड से बचाव को लेकर जागरूकता रथ रवाना

0
Darbhanga  : शीतलहर एवं ठंड से बचाव को लेकर जागरूकता रथ रवाना

दरभंगा. बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा औद्योगिक क्षेत्रों में शीतलहर एवं ठंड से बचाव के लिए जन जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से जागरूकता रथ को डीएम कौशल कुमार ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया. इस अवसर पर डीएम ने बताया कि बिहार राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा राज्य के विभिन्न औद्योगिक क्षेत्रों में शीतलहर एवं ठंड से बचाव हेतु जागरूकता रथ का परिचालन किया जा रहा है. जागरूकता रथ के माध्यम से आपदा से बचाव, सुरक्षा उपायों एवं आपातकालीन स्थितियों में अपनाए जाने वाले व्यवहार से संबंधित प्राधिकरण द्वारा निर्मित शैक्षणिक चलचित्रों का प्रदर्शन किया जा रहा है, ताकि आमजन एवं औद्योगिक क्षेत्र में कार्यरत कर्मियों को आपदा प्रबंधन के प्रति सजग किया जा सके.

चार जनवरी तक जागरूकता रथ का होगा परिचालन

बताया कि जिले में जागरूकता रथ 02 से 04 जनवरी तक प्रमुख औद्योगिक क्षेत्रों यथा दोनार, बेला एवं गंज औद्योगिक क्षेत्र सहित अन्य स्थानों पर संचालित किया जाएगा. डीएम ने कहा कि आपदा प्रबंधन विभाग द्वारा ठंड से बचाव के लिये एडवाइजरी जारी की गई है. जिलेवासियों से अपील की कि वे जारी एडवाइजरी का पूर्णतः पालन करें. विशेष रूप से बुजुर्गों, बच्चों एवं बीमार व्यक्तियों का विशेष ध्यान रखें. ठंड से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियां बरतें. मौके पर अपर समाहर्ता आपदा प्रबंधन सलीम अख्तर, वरीय उप समाहर्ता वृषभानु चंद्रा, सहायक आपदा प्रबंधन अधिकारी प्रणव राज आदि मौजूद थे.

उद्योगों की स्थापना एवं विकास राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य

उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन

दरभंगा. जिले में उद्योगों की स्थापना को गति प्रदान करने एवं स्थानीय उद्यमियों को एक मंच पर ही सभी आवश्यक आधारभूत एवं वित्तीय सुविधाएं आदि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से डीएम कौशल कुमार की अध्यक्षता में उद्योग संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया. डीएम ने बताया कि सात निश्चय-3 कार्यक्रम के तहत सशक्त बिहार के निर्माण के लिये राज्य में उद्योगों की स्थापना एवं इनका विकास राज्य सरकार का प्रमुख लक्ष्य है. डीएम ने बैठक में उपस्थित निवेशकों एवं उद्यमियों से उनकी समस्याओं के संबंध में जानकारी ली. निराकरण के लिये संबंधित पदाधिकारी एवं बैंक शाखा प्रबंधक को त्वरित कार्रवाई के लिए आवश्यक निर्देश दिया. उपस्थित उद्यमियों को ऋण स्वीकृति के लिये बैंक शाखा से जरूरी दस्तावेजों की सूची प्राप्त करने एवं सभी आवश्यक प्रमाण-पत्र बनवाने काे कहा. बैठक में उपस्थित उद्यमी ने अपने अनुभव साझा किये. इस अवसर पर प्रभारी महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सुरूची कुमारी, बियाडा के प्रबंधक ब्रजेश कुमार अग्रणी जिला प्रबंधक आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel