[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: कामेश्वर सिंह धार्मिक न्याय ट्रस्ट कार्यालय में कार्यरत कर्मियों पर हमला, दो जख्मी

Darbhanga News: कामेश्वर सिंह धार्मिक न्याय ट्रस्ट कार्यालय में कार्यरत कर्मियों पर हमला, दो जख्मी

0
Darbhanga News: कामेश्वर सिंह धार्मिक न्याय ट्रस्ट कार्यालय में कार्यरत कर्मियों पर हमला, दो जख्मी

Darbhanga News: दरभंगा. विश्वविद्यालय थाना क्षेत्र के रामबाग परिसर स्थित कामेश्वर सिंह धार्मिक न्याय ट्रस्ट कार्यालय में कार्यरत कर्मियों पर एक अधेड़ व्यक्ति ने पहले बांस से हमला कर दिया. इसके बाद लगभग दस राउंड फायरिंग की. बांस से किये गये हमले में कार्यालय में कार्यरत दो कर्मी जख्मी हो गये. उन्हें इलाज के लिए डीएमसीएच में भर्ती कराया गया. हमलावर को स्थानीय लोगों ने पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को सूचना दी. पुलिस के पहुंचने के बाद उसे थानाध्यक्ष के हवाले कर दिया गया. हमलावर के पास से लगभग 42 जिंदा कारतूस व एक देसी कट्टा बरामद किया गया है. वह अपने को कटिहार जिला के मनियारी थाना क्षेत्र का निवासी वृहस्पति यादव बता रहा है. हालांकि पुलिस उसके पहचान की सत्यापन कर रही है.

कार्यालय में पहुंचकर पहले बांस से कर्मियों पर कर दिया हमला

बताया जाता है कि गुरुवार की दोपहर लगभग तीन बजे हमलावर कामेश्वर सिंह धार्मिक न्याय ट्रस्ट कार्यालय पहुंचा. ट्रस्ट के कर्मी अपने-अपने कार्य में व्यस्त थे. वहां पहुंचकर कामेश्वर सिंह महाराज का नाम लेते हुए हमलावर ने एक मोटे बांस से कर्मियों पर हमला कर दिया. कार्यालय के आदेशपाल ने पूछा कि क्या बात है, इसपर उसने उनपर दो बार बांस से वार कर दिया. वह जख्मी होकर भाग गये. कर्मी तिलय मंडल के आने पर उनके सिर पर भी बांस से वार कर दिया. वह भी गंभीर रुप से जख्मी हो गये. इसके बाद हमलावर सभी पर हमला करने लगा. सभी कर्मी वहां से भाग गये. दो कर्मी तो प्रबंधक कार्यालय के कक्ष को बंद कर छिप गये. कर्मियों का कहना है कि वह सभी टेबल पर घूमने लगा. साथ ही फायरिंग करने लगा.

फोन पर स्थानीय लोगों के बुलाने पर पकड़ाया

कार्यालय से भागने वाले कर्मियों के फोन करने पर स्थानीय लोग वहां जुटे. इसके बाद उसे लोगों ने पकड़ा. हालांकि जिस वक्त हमलावर को लोगों ने पकड़ा, उस समय भी उसके हाथ में देसी कट्टा था लेकिन लोगों ने साहस का परिचय देते हुए उसे पकड़ लिया. इसकी सूचना पुलिस को दी गयी. पुलिस अधिकारियों के पहुंचने के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया.

घटनास्थल से खोखा बरामद

पुलिस ने घटनास्थल से खोखा बरामद किया है. थानाध्यक्ष का कहना है कि घटनास्थल से खोखा बरामद किया गया है. उसके झोला से 42 जिंदा कारतूस बरामद किया गया है. साथ ही झोला से खाना बनाने का समान, टार्च, रस्सी आदि बरामद किया गया है.

घटना का स्पष्ट नहीं हो सका कारण

हमलावर ने घटना को क्यों अंजाम दिया है. यह अभी तक स्पष्ट नहीं हो सका है. पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. हालांकि वह कोई स्पष्ट कारण नहीं बता पा रहा है. फिलहाल पुलिस उससे पूछताछ कर रही है. लोगों की पिटाई से वह जख्मी भी हो गया है. इस वजह से उसका इलाज कराया जा रहा है.

भारी मात्रा में बरामद किया गया कारतूस

सदर एसडीपीओ अमित कुमार ने बताया कि एक व्यक्ति ने कामेश्वर सिंह धार्मिक न्याय ट्रस्ट कार्यालय के कर्मियों पर बांस से हमला कर दिया. इसमें दो लोग जख्मी हो गये है. उसने फायरिंग भी की है. घटनास्थल से कुछ खोखा बरामद किया गया है. उसके पास से भारी मात्रा में कारतूस बरामद किया गया है. जांच की जा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel