[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनने की ओर दरभंगा एयरपोर्ट का एक और कदम

Darbhanga News: अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनने की ओर दरभंगा एयरपोर्ट का एक और कदम

0
Darbhanga News: अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनने की ओर दरभंगा एयरपोर्ट का एक और कदम

Darbhanga News: दरभंगा. दरभंगा एयरपोर्ट अंतरराष्ट्रीय लेवल का होगा. इसे लेकर विभागीय प्रक्रिया तेज हो गयी है. हवाई अड्डा के विस्तार के लिए अतिरिक्त 90 एकड़ भूमि की आवश्यकता होगी. इसे लेकर पिछले सप्ताह शनिवार को दो सदस्यीय टीम ने सर्वे कार्य को लेकर प्रस्तावित भूमि का निरीक्षण किया. पटना से पहुंची दो सदस्यीय टीम में अशोक कुमार सिन्हा व श्री पाल शामिल थे. टीम यहां तीन दिनों तक रुकी. जमीन के सीमांकन की प्रक्रिया के बाद सोमवार को यहां से रवाना हो गयी. बताया जाता है कि दो सदस्यीय टीम के रिपोर्ट सौंपने के बाद विभाग की ओर से अधियाचना जारी होगी. उसके बाद जिला प्रशासन की ओर से जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू की जायेगी. विदित हो कि चार क्षेत्र में भूमि अधिग्रहण की जायेगी. इसमें बेला, बेलादुल्लाह, बसैला व वासुदेवपुर का इलाका शामिल है. बताया गया कि सबसे अधिक भूमि वासुदेवपुर क्षेत्र से ली जायेगी.

कोई भी विमान कर सकेगा आवागमन

दरभंगा एयरपोर्ट को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की विभागीय पहल शुरू होने से आमजन ने खुशी जाहिर की है. बता दें कि हवाई अड्डा का विस्तार करने के लिए रनवे की लंबाई नौ हजार से बढ़ाकर 12000 फीट किया जाना है. इसके लिए 90 एकड़ अतिरिक्त भूमि की जरूरत पड़ेगी. इससे विश्व का कोई भी बड़ा जहाज यहां से आवागमन कर सकेगा. इस मामले को लेकर नागरिक उड्डयन निदेशालय बिहार सरकार की ओर से पहल की गयी थी. इसके तहत पिछले माह 21 अक्तूबर को डीएम राजीव रौशन को पत्र भेजकर 90 एकड़ भूमि चिह्नित कर विभाग को रिपोर्ट करने के लिए कहा गया था. विदित हो कि वर्तमान में दरभंगा हवाई अड्डा का रनवे नौ हजार फीट लंबा है, जो बिहार का सबसे लंबा रनवे है. अब हवाई अड्डा के विस्तार के तहत अतिरिक्त भूमि की जरूरत को पूरा करने के लिये विभाग ने कदम उठाया है.

अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों एवं व्यावसायिक गतिविधियों में आयेगी तेजी

दरभंगा एयरपोर्ट बिहार के 21 जिलों के करोड़ों यात्रियों को देश के अन्य हिस्सों से जोड़ता है. यह अंतरराष्ट्रीय सीमा के निकट है. इस स्थिति में अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट बनाने से पूरे उत्तर बिहार के लोगों के लिए विदेश आवागमन में सुविधा होगी. साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटकों एवं व्यावसायिक गतिविधि में तेजी आयेगी. इससे क्षेत्र में व्यापार और निवेश बढ़ेगा, जिससे जिला सहित आसपास के क्षेत्र के विकास को नया पंख लगेगा. इसके अलावा अपनी समृद्ध धार्मिक एवं सांस्कृतिक परंपरा के कारण मिथिला अंतरराष्ट्रीय पर्यटन का प्रमुख केंद्र बन सकेगा.

विभागीय अनुमति के बाद शुरू होगा काम

डीएम राजीव रौशन ने बताया कि दरभंगा हवाई अड्डा के रनवे के विस्तार के लिए 90 एकड़ भूमि चिह्नित करने को लेकर विभाग की ओर से सर्वे कार्य किया गया है. इसे लेकर पटना से दो सदस्यीय टीम यहां पहुंची थी. विभागीय अनुमति के बाद स्थानीय स्तर पर जमीन अधिग्रहण का काम शुरू हो जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel