[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा किराना दुकान के विवाद में खूनी खेल, चाचा ने दो भतीजों को चाकू से गोदा; एक की मौत, दूसरा गंभीर

किराना दुकान के विवाद में खूनी खेल, चाचा ने दो भतीजों को चाकू से गोदा; एक की मौत, दूसरा गंभीर

0
किराना दुकान के विवाद में खूनी खेल, चाचा ने दो भतीजों को चाकू से गोदा; एक की मौत, दूसरा गंभीर
प्रतीकात्मक AI तस्वीर

दरभंगा के अलीनगर से एम.ए. सारिम की रिपोर्ट

Alinagar News: दरभंगा जिले के अलीनगर प्रखंड अंतर्गत बहेड़ा थाना क्षेत्र के मोतीपुर गांव में आपसी रंजिश ने खूनी रूप ले लिया. किराना दुकान के कारोबार को लेकर चल रहे विवाद में एक चाचा ने अपने दो सगे भतीजों पर धारदार चाकू से ताबड़तोड़ हमला कर दिया. हमले में 17 वर्षीय गोलू साह की मौत हो गई, जबकि उसका भाई चंदन साह गंभीर रूप से घायल है. उसका इलाज बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल में चल रहा है.

किराना दुकान के विवाद में हुआ खूनी हमला

जानकारी के अनुसार मोतीपुर गांव निवासी प्रमोद साह और अकलू साह सगे भाई हैं. दोनों गांव में अलग-अलग किराना दुकान चलाते हैं. कारोबार को लेकर दोनों परिवारों के बीच पिछले कई महीनों से विवाद चल रहा था.

गुरुवार को विवाद इतना बढ़ गया कि आरोप है, प्रमोद साह ने गुस्से में अकलू साह के पुत्र गोलू साह और चंदन साह पर चाकू से हमला कर दिया. दोनों गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े.

अस्पताल पहुंचने से पहले हुई गोलू की मौत

घटना के बाद ग्रामीणों ने दोनों भाइयों को तत्काल इलाज के लिए बेनीपुर अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचाया. रास्ते में ही गोलू साह ने दम तोड़ दिया, जबकि चंदन साह का इलाज जारी है. चिकित्सकों के अनुसार उसकी हालत गंभीर बनी हुई है.

आरोपी फरार, गांव में पुलिस बल तैनात

घटना की सूचना मिलते ही बहेड़ा थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया.

थानाध्यक्ष ने बताया कि मुख्य आरोपी प्रमोद साह घटना के बाद से फरार है. उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर लगातार छापेमारी की जा रही है. एहतियातन गांव में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है.

रिश्तों पर भारी पड़ी रंजिश

स्थानीय लोगों के अनुसार दोनों परिवारों के बीच कारोबार को लेकर लंबे समय से तनाव था. इसी विवाद ने गुरुवार को हिंसक रूप ले लिया. घटना के बाद पूरे गांव में दहशत और शोक का माहौल है. मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel