[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: पैक्स चुनाव को लेकर 600 पोलिंग मजिस्ट्रेट को आज दिया जायेगा प्रशिक्षण

Darbhanga News: पैक्स चुनाव को लेकर 600 पोलिंग मजिस्ट्रेट को आज दिया जायेगा प्रशिक्षण

0
Darbhanga News: पैक्स चुनाव को लेकर 600 पोलिंग मजिस्ट्रेट को आज दिया जायेगा प्रशिक्षण

Darbhanga News: दरभंगा. पैक्स चुनाव को लेकर गठित कोषांगों के वरीय पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को समाहरणालय में अपर समाहर्ता आपदा सलीम अख्तर की अध्यक्षता में हुई. सलीम अख्तर ने कोषांगों को दायित्व निर्वहन का निर्देश दिया. नगर आयुक्त राकेश कुमार गुप्ता ने जिला सहकारिता पदाधिकारी को कार्य योजना बनाते हुए सभी कार्यों को स-समय पूरा कराने को कहा. अपर समाहर्ता ने सभी कोषांगों के वरीय पदाधिकारी तथा नोडल पदाधिकारी से अब तक के कार्यों का फीडबैक लिया. जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी ने बताया कि 600 पोलिंग मजिस्ट्रेट को 15 नवंबर को प्रशिक्षण दिया जायेगा. 1100 पीठासीन पदाधिकारी को प्रशिक्षण दिया जा चुका है. 1100 पोलिंग अफसर पी-2, पी-3 को गुरुवार से प्रशिक्षण दिया जा रहा है. कहा कि 378 मतगणना पर्यवेक्षक एवं 1110 सहायक मतगणना पर्यवेक्षक को 15 नवंबर को प्रशिक्षण दिया जाएगा.

पहले चरण का मतदान 26 नवंबर को

पहले चरण का मतदान 26 नवंबर, द्वितीय चरण का 27, तृतीय चरण का 29, चौथे चरण का 01 दिसंबर एवं पांचवें चरण का मतदान 03 दिसंबर को होना है. हर चरण में मतदान के तुरंत बाद या अगले दिन मतगणना करायी जायेगी. पहले चरण में बेनीपुर, हायाघाट, गौड़ाबौराम, दूसरे चरण में सिंहवाड़ा, अलीनगर, कुशेश्वरस्थान पूर्वी, कुशेश्वरस्थान, तृतीय चरण में जाले, तारडीह, किरतपुर, सदर, चौथे चरण में केवटी, मनीगाछी, घनश्यामपुर, बहादुरपुर तथा पांचवें चरण में बिरौल, हनुमाननगर, बहेड़ी प्रखंड में चुनाव होगा. बैठक में अपर समाहर्ता विभागीय जांच कुमार प्रशांत, उप निदेशक जनसंपर्क सत्येंद्र प्रसाद, जिला पंचायती राज पदाधिकारी प्रशांत कुमार, जिला कल्याण पदाधिकारी आलोक कुमार, अनुमंडल पदाधिकारी बिरौल उमेश कुमार भारती, डीसीएलआर सदर संजीत कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel