[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार दरभंगा Darbhanga News: सीएचसी में प्रसूता के पिता से वसूले 16 सौ रुपये, पीड़ित ने दिया आवेदन

Darbhanga News: सीएचसी में प्रसूता के पिता से वसूले 16 सौ रुपये, पीड़ित ने दिया आवेदन

0
Darbhanga News: सीएचसी में प्रसूता के पिता से वसूले 16 सौ रुपये, पीड़ित ने दिया आवेदन

Darbhanga News: केवटी. सरकार जहां एक ओर सरकारी अस्पताल में संस्थागत प्रसव दर बढ़ाने के लिए प्रसूता व मरीजों को प्रोत्साहित कर रही है, वहीं सीएचसी केवटी-रनवे में नर्सिंग स्टाफ द्वारा प्रसव के नाम पर राशि वसूल की जा रही है. इससे क्षेत्र के लोग परेशान हैं. इसे लेकर रनवे चौक पर कचरी-मुरही व चाय बेचकर जीवन-यापन करने वाले रनवे निवासी शंकर साह ने प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ निर्मल कुमार लाल को आवेदन देकर शिकायत की है. आरोप लगाते हुए कहा है कि 22 जनवरी को पुत्री जूली कुमारी को प्रसव के लिए सीएचसी में भर्ती कराया. जाते ही जीएनएम सुनीता कुमारी व एएनएम सुलेखा कुमारी ने दवा के नाम पर दो सौ रुपये, टांका देने वाले सामान के नाम पर तीन सौ रुपये लिये. वहीं प्रसव के बाद काफी मेहनत करने के नाम पर जबरन 11 सौ रुपये वसूल लिए गये. उन्होंने गरीब से की गयी अवैध वसूली करने वाले कर्मियों पर कार्रवाई की मांग की है. वहीं प्रभारी डॉ लाल ने इसे गंभीरता से लेते हुए स्थापना कार्यालय को जांच करने का आदेश दिया है. इधर, क्षेत्र के लोगों का कहना है कि सीएचसी में कोई भी कार्य बिना चढ़ावा का नहीं होता. प्रसव के लिए आने वाले मरीज के परिजनों को डीएमसीएच रेफर कर देने का धौंस दिखाकर मनमाने तरीके से राशि वसूल की जाती है. नहीं देने पर उस मरीज के परिजन को टारगेट कर परेशान किया जाता है. अधिकांश लोग काम होने के बाद कागजी प्रक्रिया में नहीं उलझना चाहते हैं. शंकर साह ने आवेदन दिया है. प्रभारी डॉ लाल ने बताया कि प्रसव के दौरान दवा के नाम पर पांच सौ रुपये तथा मेहनत करने के नाम पर 11 सौ रुपये कर्मियों द्वारा वसूल किये जाने से संबंधित आवेदन मिला है. संबंधित कर्मियों से स्पष्टीकरण मांगा गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel