[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने भेजी नियुक्ति की सिफारिश

क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने भेजी नियुक्ति की सिफारिश

0
क्रिकेटर मुकेश कुमार और आकाश दीप बनेंगे DSP, बिहार सरकार ने भेजी नियुक्ति की सिफारिश
आकाश दीप और मुकेश कुमार

Mukesh Kumar Akash Deep DSP: बिहार सरकार ने राज्य के दो स्टार क्रिकेटरों मुकेश कुमार और आकाश दीप को बड़ा सम्मान देने का फैसला लिया है. बिहार उत्कृष्ट खिलाड़ियों की सीधी नियुक्ति (संशोधन) नियमावली, 2026 के तहत दोनों खिलाड़ियों को सीधे पुलिस उपाधीक्षक (DSP) पद पर नियुक्त करने की अनुशंसा की गई है. सामान्य प्रशासन विभाग के अवर सचिव सिद्धेश्वर चौधरी ने इस संबंध में गृह विभाग को प्रस्ताव भेज दिया है. चयन समिति ने भी दोनों खिलाड़ियों के नाम पर अपनी मंजूरी दे दी है.

पत्र में क्या बताया गया

सरकार द्वारा जारी पत्र में बताया गया है कि मुकेश कुमार ने चीन के हांगझोउ में आयोजित 19वें एशियन गेम्स में भारतीय क्रिकेट टीम के सदस्य के रूप में स्वर्ण पदक जीतने में योगदान दिया था. वहीं आकाश दीप भी एशियन गेम्स में गोल्ड मेडल जीतने वाली भारतीय टीम का हिस्सा रहे हैं. इसके अलावा उन्होंने वर्ष 2025 में इंग्लैंड के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में भारतीय टीम का हिस्सा थे.

मुकेश कुमार का जन्म 12 अक्टूबर 1993 को हुआ था. वह गोपालगंज जिले के काकड़कुंड गांव के रहने वाले हैं और स्नातक तक की पढ़ाई कर चुके हैं. उनके पिता का नाम स्वर्गीय काशीनाथ सिंह है.

आकाश दीप का जन्म 15 फरवरी 1994 को हुआ था. वह रोहतास जिले के सासाराम के बड्डी गांव के रहने वाले हैं. उनके पिता का नाम रामजी सिंह है.

क्या-क्या लाभ मिलेगा

चयन समिति की सिफारिश के बाद दोनों खिलाड़ियों को गृह विभाग, बिहार, पटना आवंटित किया गया है. DSP पद पर नियुक्ति मिलने के बाद उन्हें 9300 से 34800 वेतनमान और 5400 ग्रेड पे के साथ वेतन स्तर-9 का लाभ मिलेगा. इसके अलावा राज्य सरकार द्वारा समय-समय पर दिए जाने वाले अन्य भत्ते भी मिलेंगे.

सरकार की ओर से जारी पत्र में नियुक्ति से जुड़ी कई महत्वपूर्ण शर्तें भी रखी गई हैं. चरित्र और पूर्ववृत्त सत्यापन रिपोर्ट आने तक दोनों खिलाड़ियों की नियुक्ति शुरुआती छह महीने के लिए औपबंधिक रहेगी. सत्यापन प्रक्रिया पूरी होने के बाद ही नियुक्ति को नियमित किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

Mukesh Kumar Akash Deep DSP: शर्त पूरा नहीं करने पर क्या होगा?

खेल कोटे के तहत नियुक्ति पाने वाले खिलाड़ियों को एक बांड भी भरना होगा. इसके अनुसार नौकरी ज्वाइन करने की तारीख से अगले पांच वर्षों तक उन्हें सक्रिय खिलाड़ी के रूप में खेल प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेना होगा. यदि वे इस शर्त को पूरा नहीं करते हैं तो उनकी सेवा स्थायी नहीं की जाएगी.

बिहार राज्य खेल प्राधिकरण ने दोनों खिलाड़ियों के खेल प्रमाण पत्रों का सत्यापन कर लिया है. हालांकि भविष्य में यदि कोई शैक्षणिक, आवासीय या खेल संबंधी दस्तावेज गलत या फर्जी पाया जाता है तो नियुक्ति तत्काल रद्द कर दी जाएगी और नियमानुसार कार्रवाई भी होगी.

नियमावली के अनुसार खेल कोटे से नियुक्ति के लिए बिहार का स्थायी निवासी होना जरूरी है. इसी कारण दोनों खिलाड़ियों के आवासीय प्रमाण पत्रों की भी विस्तृत जांच की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: बिहार बुलेट ट्रेन पर बड़ा अपडेट, पटना से दिल्ली सिर्फ 4 घंटे 41 मिनट में, सिलीगुड़ी तक विस्तार की तैयारी

वाल्मीकिनगर में शुरू होगा हेली टूरिज्म, हेलीकॉप्टर से पहुंचेंगे पर्यटक, राजगीर-कैमूर से भी जुड़ेगा

Previous article IND vs AFG 3rd ODI: फ्री में कब, कहां और कैसे देखें तीसरा वनडे? एक क्लिक में जानें पूरी डिटेल
Next article नवादा में हाथियों का तांडव: स्कूल के दरवाजे तोड़ चट कर गए बच्चों का राशन; सोशल मीडिया पर वीडियो आते ही वन विभाग अलर्ट
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel