[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar शादी के सीजन में शहनाई की गूंज पर कोरोना का वार

शादी के सीजन में शहनाई की गूंज पर कोरोना का वार

0
शादी के सीजन में शहनाई की गूंज पर कोरोना का वार

महनार : देश-दुनिया में जारी कोरोना संकट का असर इस बार शादी विवाह के सीजन पर भी देखने को मिल रहा है. शादी विवाह के अवसर पर बजने वाली शहनाई की धुन व बैंड बाजा की आवाज कोरोना की वजह से लॉक हो गयी है. शादी के डेट भी आगे बढ़ने लगे हैं. इसका सीधा असर बैंड-बाजा, टेंट व कैटरिंग के व्यवसाय से जुड़े लोगों पर भी पड़ने लगा है. कारीगर व कलाकारों के पास काम धंधे नहीं हैं. उनके समक्ष अब रोजी रोटी की समस्या उत्पन्न होने लगी है. कोरोना संकट के कारण स्थानीय पेशेवर कलाकारों के सामने भुखमरी की समस्या पैदा हो गयी है.

संगीत गायन और वादन से जुड़े हुए इन कलाकारों ने सरकार से गुहार लगायी है. शादी-विवाह के समय में होने वाली कमाई से ही सालों भर परिवार का भरण पोषण होता था, लेकिन कोरोना से पैदा हुए भय ने शादी-विवाह के आयोजनों को स्थगित करवा दिया है. पूर्व से किये गये साटे-बयाने को रुकवा दिया गया है. कलाकार संगीत की प्रस्तुतियां नहीं दे पायेंगे. इस संबंध में सहदेई बुजुर्ग निवासी गायक गोविंद पंडित एवं कन्हौली निवासी उदय कुमार ने कहा है कि पेशेवर संगीत कलाकार असंगठित क्षेत्र के मजदूर हैं, जो सांस्कृतिक एवं राष्ट्रीय हित में काम करते हैं लेकिन सरकार इनकी ओर ध्यान नहीं देती. इन कलाकारों ने मांग की है कि ऐसे कलाकारों की सूची बनाकर उन्हें जीवन यापन भत्ता दिया जाये.

लॉकडाउन के कारण रद्द हो रहे ऑर्डरलॉकडाउन की वजह से शादी विवाह का सीजन होने के बावजूद टेंट व्यवसायी खाली बैठे हैं. चार माह पहले बुक किये गये ऑर्डर कैंसिल होने से टेंट व्यवसायियों को नुकसान हो रहा है. लोगों के एडवांस लौटाने पड़ रहे हैं, जिससे टेंट व्यवसायी दुखी हैं.

टेंट व्यवसाय से जुड़े मिथिलेश कुमार गुप्ता उर्फ भोला ने बताया कि अप्रैल-मई में होने वाली शादियों की एडवांस बुकिंग ले रखी थी. मजदूरों को एडवांस में पैसे दे चुके हैं. नये माल के लिए भी पैसे दे चुके थे और माल भी आ चुका है. लॉकडाउन के चलते सारे आर्डर कैंसिल हो गये और अब लोगों के एडवांस भी लौटाने पड़ रहे हैं.

Previous article बिदुपुर में स्कॉर्पियो सवार ने लुटाये रुपये, लूटने के लिए मची अफरातफरी
Next article पांच लाख से अधिक प्रवासी श्रमिकों को रोजगार देगी योगी सरकार
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel