[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कोरोना : संदेह में म्यांमार का व्यक्ति भर्ती

कोरोना : संदेह में म्यांमार का व्यक्ति भर्ती

0
कोरोना : संदेह में म्यांमार का व्यक्ति भर्ती

गया : कोरोना वायरस के संदेह पर म्यांमार के फिर एक व्यक्ति को मगध मेडिकल आइसोलेशन वार्ड में रविवार को भर्ती कराया गया. इससे पहले भी 18 फरवरी को म्यांमार से आये क्यावा नामक युवक को कोरोना के संदेह पर आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया था. अब तक मगध मेडिकल अस्पताल में आधा दर्जन संदिग्ध मरीज को भर्ती कराया गया. लेकिन, पिछले सभी मरीज की रिपोर्ट निगेटिव आयी.

सिविल सर्जन डॉ ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि रविवार को एयरपोर्ट पर म्यांमार का फ्लाइट आने के बाद यात्रियों की स्क्रीनिंग की जा रही थी. वहां म्यांमार के करीब 50 वर्षीय हलातीन को बुखार व सर्दी-खांसी की शिकायत पायी गयी. वहां मौजूद डॉक्टरों के टीम को कोरोना वायरस के अटैक का संदेह होने पर हलातीन को मगध मेडिकल के आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराया गया.

कोरोना वायरस की जांच रिपोर्ट निगेटिव, एक भर्ती

पटना सिटी. नालंदा मेडिकल कॉलेज में बने आइसोलेशन वार्ड में शनिवार की शाम भर्ती किये गये संदिग्ध मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है. हालांकि रविवार को जांच के लिए एक और संदिग्ध युवती को भर्ती किया गया है. कॉलेज के प्राचार्य डॉ विजय कुमार गुप्ता बैंकाक से आये बेगूसराय के पीपरा गांव निवासी मरीज की जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी है.

दूसरी ओर दिल्ली से आयी पटना के शास्त्री नगर में रहने वाली एक संदिग्ध छात्रा को भी भर्ती किया गया है. भर्ती छात्रा की बीमारी की जांच का नमूना संग्रह किया गया. विभागाध्यक्ष ने बताया कि संग्रहित नमूने को आरएमआरआइ में जांच के लिए भेजा गया है. दूसरी ओर मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डॉ उमाशंकर प्रसाद व नोडल पदाधिकारी डॉ अजय कुमार सिन्हा ने बताया कि इस रिपोर्ट के उपरांत संदिग्ध मरीज के दूसरी जांच करायी गयी है.

विदेशों से आये सात यात्रियों को किया गया चिह्नित

पटना. पटना एयरपोर्ट पर रविवार को आने वाले सात यात्रियों को कोरोना वायरस के संदेह में चिन्हित किया गया है. ये सभी यात्री पिछले दिनों विदेशों से आये हैं. इनमें से चार पटना के हैं, दो मुजफ्फरपुर और एक समस्तीपुर के हैं. इन यात्रियों में कोरोना वायरस का कोई लक्षण नहीं था, इसके कारण इन्हें अस्पताल में भर्ती नहीं कराया गया है.

फिलहाल ये अपने घर पर ही रहेंगे. इन्हें सलाह दी गयी है कि अगर कोरोना वायरस का लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं. इन सात यात्रियों में एक ब्रिटेन, दो ऑस्ट्रेलिया, एक घाना, दो ताइवान और एक इंडोनेशिया से आया है. वहीं कोरोना का आतंक डॉक्टरों पर भी दिख रहा है. आइजीआइएमएस में एसोसिएशन ऑफ फिजिशियंस ऑफ इंडिया की होने वाली 30वीं वार्षिक कॉन्फ्रेंस की तिथि आगे बढ़ा दी गयी है. यह 13 से 15 मार्च तक चलने वाली थी.

Previous article मोदी के सोशल अकाउंट्स से सात महिलाओं ने सुनायी अपनी प्रेरक कहानी
Next article Yes Bank Crisis : ‘ अब किसी भी ATM से निकाल सकेंगे पैसे’, ग्राहकों ने ली राहत की सांस
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel