[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Badi Khabar कोरोना : एक संदिग्ध मरीज भर्ती, 22 हैं निगरानी में

कोरोना : एक संदिग्ध मरीज भर्ती, 22 हैं निगरानी में

0
कोरोना : एक संदिग्ध मरीज भर्ती, 22 हैं निगरानी में

पटना : कोरोनो वायरस को लेकर पटना में अलर्टनेस बढ़ी हुई है. अब तक की जांच में कोरोना पॉजिटिव एक भी मरीज नहीं मिला है, लेकिन समस्तीपुर के एक संदेहास्पद मरीज को पीएमसीएच के आइसोलेशन वार्ड में जरूर रखा गया है. पिछले दिनों दुबई से लौटे 35 वर्षीय इस युवक की रिपोर्ट जांच के लिए भेजी गयी है. इसके साथ ही पटना एयरपोर्ट पर विदेशों से आये चिह्नित 22 मरीज अब भी डॉक्टरों की निगरानी में हैं.

प्रशासन ने एहतियातन पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एम्स व संक्रामक रोग अस्पताल में करीब 60 आइसोलेशन बेडों की व्यवस्था कर रखी है. पटना एयरपोर्ट पर लगातार विदेश से आने वाले यात्रियों की निगरानी की जा रही है. शहर में मुर्गे की बिक्री घट गयी है. मुर्गा व्यापारियों को आधे से भी कम कीमत में मुर्गा बेचना पड़ रहा है. सोशल मीडिया पर अफवाहों से अफरा-तफरी की स्थिति है

आज से आंगनबाड़ी केंद्रों का संचालन स्थगित : राज्य सरकार ने शुक्रवार से प्रदेश भर के सभी आंगनबाड़ी केंद्रों को बंद कर दिया है. केंद्रों पर सिर्फ गर्म व पका भोजन और गर्भवती महिलाओं को पोषाहार दिया जायेगा. इसके अलावा सभी गतिविधियां बंद रहेंगी. इस आशय का आदेश समेकित बाल विकास सेवाएं निदेशालय के प्रशासी अधिकारी ने जारी किया है. समाज कल्याण विभाग ने इसका कोई कारण नहीं बताया है. लेकिन, माना जा रहा है कि कोरोना वायरस के कारण यह आदेश दिया गया है.

Previous article ड्रेनेज मास्टर प्लान : 14 से काम शुरू कर देगी एजेंसी, बड़े नालों का होगा ड्रोन सर्वे
Next article Coronavirus Outbreak: क्या अमेरिकी सेना ने फैलाया कोरोना वायरस ?, चीन ने किया ये बड़ा दावा
Avatar Of Pritish Sahay
प्रीतीश सहाय, इन्हें इलेक्ट्रॉनिक और डिजिटल मीडिया इंडस्ट्री में 12 वर्षों से अधिक का अनुभव है. ये वर्तमान में प्रभात खबर डॉट कॉम के साथ डिजिटल कंटेंट प्रोड्यूसर के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया जगत में अपने अनुभव के दौरान उन्होंने कई महत्वपूर्ण विषयों पर काम किया है और डिजिटल पत्रकारिता की बदलती दुनिया के साथ खुद को लगातार अपडेट रखा है. इनकी शिक्षा-दीक्षा झारखंड की राजधानी रांची में हुई है. संत जेवियर कॉलेज से ग्रेजुएट होने के बाद रांची यूनिवर्सिटी से पत्रकारिता की डिग्री हासिल की. इसके बाद लगातार मीडिया संस्थान से जुड़े रहे हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत जी न्यूज से की थी. इसके बाद आजाद न्यूज, ईटीवी बिहार-झारखंड और न्यूज 11 में काम किया. साल 2018 से प्रभात खबर के साथ जुड़कर काम कर रहे हैं. प्रीतीश सहाय की रुचि मुख्य रूप से राजनीतिक खबरों, नेशनल और इंटरनेशनल इश्यू, स्पेस, साइंस और मौसम जैसे विषयों में रही है. समसामयिक घटनाओं को समझकर उसे सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाने की इनकी हमेशा कोशिश रहती है. वे राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय राजनीति से जुड़े मुद्दों पर लगातार लेखन करते रहे हैं. इसके साथ ही विज्ञान और अंतरिक्ष से जुड़े विषयों पर भी लिखते हैं. डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में काम करते हुए उन्होंने कंटेंट प्लानिंग, न्यूज प्रोडक्शन, ट्रेंडिंग टॉपिक्स जैसे कई क्षेत्रों में काम किया है. तेजी से बदलते डिजिटल दौर में खबरों को सटीक, विश्वसनीय और आकर्षक तरीके से प्रस्तुत करना पत्रकारों के लिए चुनौती भी है और पेशा भी, इनकी कोशिश इन दोनों में तालमेल बनाते हुए बेहतर और सही आलेख प्रस्तुत करना है. वे सोशल मीडिया और ऑनलाइन प्लेटफॉर्म की जरूरतों को समझते हुए कंटेंट तैयार करते हैं, जिससे पाठकों तक खबरें प्रभावी ढंग से पहुंच सकें. इंटरनेशनल विषयों में रुचि होने कारण देशों के आपसी संबंध, वार अफेयर जैसे मुद्दों पर लिखना पसंद है. इनकी लेखन शैली तथ्यों पर आधारित होने के साथ-साथ पाठकों को विषय की गहराई तक ले जाने का प्रयास करती है. वे हमेशा ऐसी खबरों और विषयों को प्राथमिकता देते हैं जो राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय लिहाज से महत्वपूर्ण हों. रूस यूक्रेन युद्ध, मिडिल ईस्ट संकट जैसे विषयों से लेकर देश की राजनीतिक हालात और चुनाव के दौरान अलग-अलग तरह से खबरों को पेश करते आए हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel