LPG कंज्यूमर्स जल्द कराएं ई-केवाईसी, नहीं तो जून के बाद रुक सकती है सब्सिडी

LPG Cylinder E-Kyc: एलपीजी कंज्यूमर्स के लिए जरूरी खबर है. उनसे जल्द ही ई-केवाईसी करवा लेने की अपील की जा रही है. अगर ई-केवाईसी नहीं कराया गया तो जून के बाद सब्सिडी रुक सकती है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन की ओर से स्पष्ट कर दिया गया है.

By Preeti Dayal | May 20, 2026 12:52 PM

LPG Cylinder E-Kyc: (सुबोध कुमार नंदन) एलपीजी गैस कंज्यूमर्स के लिए बड़ी खबर है. इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन ने स्पष्ट किया है कि समय पर ई-केवाईसी नहीं कराने वाले कंज्यूमर्स की गैस सब्सिडी बंद हो सकती है. कंपनी ने सभी ग्राहकों से जल्द प्रक्रिया पूरी कराने की अपील की है. अंतिम मौका जून महीने तक दिया गया है.

मुख्य महाप्रबंधक ने क्या बताया?

इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के मुख्य महाप्रबंधक (एलपीजी) ने बताया कि तीनों सार्वजनिक तेल कंपनियों के बिहार में अब तक करीब 65 प्रतिशत एलपीजी कंज्यूमर्स ने ही ई-केवाईसी कराया है, जबकि बड़ी संख्या में कंज्यूमर अभी भी इससे वंचित हैं. उन्होंने कहा कि सरकार की ओर से एलपीजी वितरण व्यवस्था को पारदर्शी और फर्जी कनेक्शनों पर रोक लगाने के उद्देश्य से ई-केवाईसी अनिवार्य किया गया है.

उन्होंने बताया कि जिन कंज्यूमर्स ने अभी तक ई-केवाईसी नहीं कराया है, वे अपने नजदीकी गैस एजेंसी पर जाकर आधार कार्ड और गैस उपभोक्ता संख्या के जरिए प्रक्रिया पूरी करा सकते हैं. साथ ही मोबाइल एप और ऑनलाइन माध्यम से भी सुविधा उपलब्ध है.

कंज्यूमर्स से की गई ये अपील

सौरभ चंद्रा ने कहा कि समय रहते ई-केवाईसी नहीं कराने पर जून के बाद कंज्यूमर्स को सब्सिडी मिलने में परेशानी हो सकती है. उन्होंने लोगों से अफवाहों पर ध्यान नहीं देने और अधिकृत गैस एजेंसी से संपर्क कर आवश्यक जानकारी लेने की अपील की. इस तरह से कंज्यूमर्स के लिए जल्द ई-केवाईसी करवा लेना ही फायदेमंद माना जा रहा है.

बिहार में गैस एजेंसियों के बाहर लग रही लंबी लाइन

बिहार के अलग-अलग जिलों से अभी भी गैस की किल्लत और कालाबाजारी से जुड़े मामले सामने आ रहे हैं. गैस एजेंसियों के बाहर अभी भी लोगों की लंबी लाइन लग जा रही है. वैशाली, छपरा, खगड़िया, किशनगंज समेत अन्य जिलों से एलपीजी सिलेंडर के आसानी से नहीं मिलने की खबरें आ रही हैं. ऐसी स्थिति में एलपीजी गैस कंज्यूमर्स को जल्द से जल्द ई-केवाईसी करवा लेने की अपील की जा रही है ताकि किसी तरह की परेशानी नहीं झेलनी पड़े.

Also Read: मरीन ड्राइव पर जलकर खाक हुई BMW कार, आग की लपटें देख सहमे लोग, टला बड़ा हादसा