[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार CM सम्राट चौधरी आज जायेंगे दिल्ली, बड़े नेताओं से मिलेंगे, कैबिनेट विस्तार पर हो सकती है चर्चा

CM सम्राट चौधरी आज जायेंगे दिल्ली, बड़े नेताओं से मिलेंगे, कैबिनेट विस्तार पर हो सकती है चर्चा

0
CM सम्राट चौधरी आज जायेंगे दिल्ली, बड़े नेताओं से मिलेंगे, कैबिनेट विस्तार पर हो सकती है चर्चा
सीएम सम्राट चौधरी की एनडीए नेताओं के साथ मुलाकात की तस्वीर

Samrat Chaudhary: बिहार की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है. आज शाम ही मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी दिल्ली जाने वाले हैं. बताया जा रहा है कि पार्टी के बड़े नेताओं से सम्राट चौधरी की मुलाकात होगी. इस दौरान बिहार में कैबिनेट विस्तार को लेकर चर्चा होने की संभावना जताई जा रही है. कई तरह के कयासों का सिलसिला तेज हो गया है.

नीतीश कुमार से भी की मुलाकात

शनिवार को सीएम सम्राट चौधरी ने पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद नीतीश कुमार से मुलाकात की थी. दोनों के बीच मुलाकात 7 सर्कुलर रोड आवास में हुई. आज ही नीतीश कुमार अपने नए आवास में शिफ्ट हुए. ऐसे में आज ही दोनों के बीच मुलाकात को लेकर चर्चा तेज है कि कैबिनेट विस्तार को लेकर ही बातचीत हुई होगी. लेकिन अब तक आधिकारिक तौर पर कोई भी बयान जारी नहीं किया गया है.

15 अप्रैल को सम्राट चौधरी ने ली थी शपथ

15 अप्रैल को सीएम सम्राट चौधरी और दोनों डिप्टी सीएम ने शपथ ग्रहण किया था. इसके बाद से सीएम लगातार एक्टिव मोड में हैं. अब सम्राट सरकार की कैबिनेट में किन-किन चेहरों को जगह मिलेगी, इसे लेकर कई तरह के कयास लगाए जा रहे हैं. जानकारी के मुताबिक, मंत्रिमंडल विस्तार का फैसला भारतीय जनता पार्टी के केंद्रीय नेतृत्व की रणनीति पर निर्भर माना जा रहा है.

कितने मंत्री बनाने की है चर्चा?

राजनीतिक गलियारे में चल रही चर्चा के मुताबिक, बिहार में मुख्यमंत्री समेत कुल 36 मंत्री बनाये जा सकते हैं. माना जा रहा है कि सभी पद एक साथ नहीं भरे जाएंगे. पहले की तरह कुछ पद खाली रखे जा सकते हैं ताकि भविष्य की राजनीतिक जरूरतों के हिसाब से समीकरण साधे जा सकें. नीतीश कुमार सरकार के पुराने फॉर्मूले के तहत जेडीयू को संख्या और बड़े विभागों में प्राथमिकता मिल सकती है. चर्चा है कि बीजेपी के 14 और जेडीयू के 15 मंत्री बनाए जा सकते हैं.

Also Read: CM सम्राट चौधरी ने 7 सर्कुलर रोड में नीतीश कुमार से की मुलाकात, उपमुख्यमंत्री विजय चौधरी भी रहे मौजूद

Previous article बहरागोड़ा में गाजन पर्व धूमधाम से संपन्न, श्रद्धालुओं ने दिखाई आस्था
Next article Munger, सदर अस्पताल के एसएनसीयू वार्ड में नवजात की मौत, इलाज में लापरवाही का आरोप
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel