[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार Bhagalpur News. सीआइएससीइ बोर्ड रिजल्ट : 10वीं में छात्रों का दबदबा, तो 12वीं में छात्राओं ने लहराया परचम

Bhagalpur News. सीआइएससीइ बोर्ड रिजल्ट : 10वीं में छात्रों का दबदबा, तो 12वीं में छात्राओं ने लहराया परचम

0
Bhagalpur News. सीआइएससीइ बोर्ड रिजल्ट : 10वीं में छात्रों का दबदबा, तो 12वीं में छात्राओं ने लहराया परचम

काउंसिल फॉर द इंडियन स्कूल सर्टिफिकेट एग्जामिनेशन द्वारा गुरुवार को 10वीं (आइसीएसइ) और 12वीं (आइएससी) कक्षा के परीक्षा परिणाम घोषित कर दिये गये. जिले के परिणामों में एक दिलचस्प मुकाबला देखने को मिला, जहां 10वीं की मेरिट लिस्ट में छात्रों ने वर्चस्व कायम किया, वहीं 12वीं में जिले के शीर्ष तीनों स्थानों पर छात्राओं ने कब्जा जमाकर अपनी मेधा साबित की.

10वीं कक्षा : आर्यन राज बने जिला टॉपर

10वीं की परीक्षा में सेंट टेरेसा स्कूल के आर्यन राज ने 99.6% अंक प्राप्त कर पूरे जिले में प्रथम स्थान हासिल किया है. सेंट जोसफ स्कूल के चाहत आजाद झा 99.4% अंकों के साथ जिले में दूसरे स्थान पर रहे. तृतीय स्थान पर संयुक्त रूप से दो छात्र रहे, जिसमें माउंट असीसी स्कूल के अभिनव सिंह और होली फैमिली स्कूल के अश्विन रंजन ने 99% अंक प्राप्त किये हैं.

12वीं कक्षा (ओवरऑल) में बेटियों ने मारी बाजी

12वीं के ओवरऑल परिणामों में छात्राओं का एकतरफा दबदबा रहा. माउंट असीसी स्कूल की अंशिका रॉय ने 98.5% अंकों के साथ जिले में टॉप किया है. दूसरे स्थान पर संयुक्त रूप से माउंट असीसी स्कूल की हर्षिता शांडिल्य और कार्मेल स्कूल की तृप्ति रानी चौधरी रहीं, दोनों ने 98.25% अंक अर्जित किये. वहीं, सेंट टेरेसा स्कूल की प्रेरणा ने 98% अंकों के साथ जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया है.

स्कूलों में उत्सव का माहौल

रिजल्ट जारी होने के बाद जिले के प्रमुख स्कूलों में जश्न का माहौल देखा गया. सफल छात्र-छात्राओं ने अपनी सफलता का श्रेय शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है. स्कूलों के प्रधानाचार्यों ने सभी सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel