[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार चिराग पासवान को जबरदस्त झटका, लोकसभा चुनाव से पहले दो दर्जन नेताओं का पार्टी से इस्तीफा

चिराग पासवान को जबरदस्त झटका, लोकसभा चुनाव से पहले दो दर्जन नेताओं का पार्टी से इस्तीफा

0
चिराग पासवान को जबरदस्त झटका, लोकसभा चुनाव से पहले दो दर्जन नेताओं का पार्टी से इस्तीफा
चिराग की पार्टी से नेताओं का इस्तीफा के बाद प्रेस कॉनफेरेंस

लोकसभा चुनाव से पहले चिराग पासवान को जबरदस्त झटका लगा है. उनकी पार्टी के दो दर्जन नेताओं ने आज एक साथ इस्तीफा दे दिया है. इस्तीफा देने के साथ उन्होंने पार्टी अध्यक्ष चिराग पासवान पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा है कि चिराग पैसे लेकर पार्टी टिकट को बेचने का काम करते हैं.

बता दें कि चिराग पासवान की पार्टी लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) मे अहम पद पर बैठे कई नेताओं ने इस्तीफा दिया है, जिसमें संगठन मंत्री रविंद्र सिंह के साथ पार्टी की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व सांसद रेणु कुशवाहा भी शामिल हैं. इन बड़े चेहरों के साथ हीं राष्ट्रीय महासचिव सतीश कुमार के अलावा कई नेताओं ने इस्तीफा दिया है. इस्तीफा देने से पहले पटना में एक साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए नेताओं ने चिराग पासवान पर पैसे लेकर टिकट बेचने का आरोप लगाया है. हालांकि बागी नेताओं ने कहा कि लोकसभा चुनाव में हम प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है, लेकिन चिराग पासवान के सभी पांच सीटों पर उनके उम्मीदवार को हराने का काम हम लोग हीं करेंगे.

नेताओं ने प्रेस कॉन्फ्रेंस मे कहा कि वे जनता के बीच जाकर बताएंगे कि चिराग पासवान का ‘विजन फर्स्ट बिहार बिहार फर्स्ट’ की जो बात और दावे कर रहे थे, वे सब एक छलावा है, धोखा है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि इस विजन के पीछे चिराग पासवान सही मायने मे व्यापार का काम कर रहे हैं. चुनाव आया तो संगठन के लोगों को उन्होंने कोई तवज्जो नहीं दी. उन्होंने पुनः आरोप लगाते हुए कहा कि समस्तीपुर, खगड़िया, वैशाली, जमुई सीट पर जो नए प्रत्याशी चिराग पासवान द्वारा उतारे गए हैं, उन प्रत्याशियों से चिराग पासवान ने मोटी रकम ले रखी है. और चिराग ने इन मोती रकामों के एवज मे उन्हे सीट मुहैया काराई है. नेताओं ने कहा कि उन सभी प्रत्याशियों को हराने के लिए हम जनता के बीच जाएंगे और चिराग पासवान के नीतियों का भंडाफोड़ करेंगे.

और पढ़ें: पिता की विरासत संभालेंगे चिराग, हाजीपुर लोकसभा सीट से लड़ेंगे चुनाव

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel