[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बेस्ट इन्वेस्टिगेशन के लिए मुन्ना को मिला गोल्ड मेडल, राष्ट्रपति भी कर चुके हैं सम्मानित…

बेस्ट इन्वेस्टिगेशन के लिए मुन्ना को मिला गोल्ड मेडल, राष्ट्रपति भी कर चुके हैं सम्मानित…

0
बेस्ट इन्वेस्टिगेशन के लिए मुन्ना को मिला गोल्ड मेडल, राष्ट्रपति भी कर चुके हैं सम्मानित…
बेस्ट इन्वेस्टिगेशन के लिए मुन्ना को मिला गोल्ड मेडल

Chapra: राष्ट्रपति के हाथों सम्मानित हो चुके सीबीआई में डीएसपी के पद पर कार्यरत सारण के मुन्ना कुमार सिंह को सर्वश्रेष्ठ इन्वेस्टिगेशन के लिए गोल्ड मेडल से सम्मानित किया गया है. देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी सीबीआई ने इसी माह उन्हें गोल्ड मेडल के साथ एक लाख रुपये का नगद पुरस्कार भी दिया है.

बता दें कि यह सम्मान प्रत्येक वर्ष सीबीआई द्वारा भारत के किसी एक ही अन्वेषण अधिकारी को दिया जाता है. जानकारी के मुताबिक साल 2022 में हुए बैंक फ्रॉड केस सहित अन्य जांच में मुन्ना कुमार सिंह द्वारा बेहतर अनुसंधान किया गया था. इस कार्य से संतुष्ट होकर विभाग द्वारा उन्हें गोल्ड मेडल से नवाजा गया है.

गांव में है खुशी का माहौल

मुन्ना कुमार सिंह को साल 2023 में गणतंत्र दिवस के अवसर पर भारत के राष्ट्रपति द्वारा पुलिस पदक से भी सम्मानित किया गया था. सारण जिले के तरैया प्रखंड के नवरत्नपुर गांव के रहने वाले प्रभुनाथ सिंह व माता चिन्तामणि देवी के पुत्र मुन्ना कुमार सिंह का गांव में हीं पालन पोषण हुआ है.

वे बचपन से हीं पढ़ने लिखने में तेज थे. अपने गांव के हीं सरकारी स्कूल से मैट्रिक पास कर जगदम कॉलेज, छपरा से स्नातक की पढ़ाई की. उसके बाद आईआईएम, बैंगलोर से फाइनेंस मैनेजमेंट में पढ़ाई की और साथ हीं साथ एलएलबी भी किए. गोल्ड मेडल मिलने पर उनके परिवार सहित गांव में खुशी का माहौल है.

बचपन से हीं देश सेवा करने का था जुनून

परिवार वालों का कहना है कि देश की सर्वोच्च जांच एजेंसी में मुन्ना को गोल्ड मेडल मिलने से सभी लोग गौरवान्वित हैं. शुरू से ही उनके अंदर देश सेवा करने का जुनून था. उसी जुनून के साथ अपने देश के प्रति वे सच्चे मन से सेवा कर रहे हैं. जिनके कार्य से विभाग संतुष्ट है और उन्हें सम्मानित किया है.

बता दें कि सोशल मीडिया पर भी लोग उनका फोटो लगाकर खूब बधाई दे रहे हैं. परिवार और गांव के साथ-साथ पूरे जिले के लोग भी सम्मानित होने की सूचना मिलने से काफी खुश हैं.

Previous article सिजुवा में विद्यार्थियों के बीच साइकिल वितरण
Next article शेयर बाजार ने लोकसभा स्पीकर को दी सलामी, 621 अंक उछला सेंसेक्स
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel