[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पश्चिमी चंपारण Bihar News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले दलालों के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, दो धराये, मचा हड़कंप

Bihar News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले दलालों के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, दो धराये, मचा हड़कंप

0
Bihar News: ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने वाले दलालों के खिलाफ डीएम का बड़ा एक्शन, दो धराये, मचा हड़कंप
पुलिस हिरासत में दोनों आरोपी

Bihar News: पश्चिम चंपारण जिले के बेतिया शहर के चेकपोस्ट के नजदीक आईटीआई के मैदान में वाहनों के फिटनेस जांच के दौरान गुरुवार को जिलाधिकारी दिनेश कुमार राय ने छापेमारी की. छापेमारी के दौरान पूर्वी चंपारण जिला के रामगढ़वा निवासी राजू कुमार सिंह और बेतिया के राजीव कुमार मिश्र को पकड़ा गया. इनके पास से एमवीआई अनुज कुमार सिंह का सरकारी मोबाइल सहित चार अन्य मोबाइल फोन और वाहनों की फिटनेस की भारी संख्या में कागजात बरामद की गई. मौके से एक बोलेरो व एक बाइक जब्त को भी जब्त किया गया है.

दलबल के साथ अचानक पहुंचे डीएम दिनेश कुमार राय

डीएम दिनेश कुमार राय के निर्देश पर पकड़ गये राजू कुमार सिंह और राजीव कुमार मिश्र को मुफस्सिल पुलिस के हवाले कर दिया गया. मामले में डीटीओ अरुण प्रकाश ने दोनों के विरुद्ध मुफस्सिल थाने में एफआईआर दर्ज कराई है. बताया जाता है कि डीएम को शिकायत मिली थी कि वाहनों का फिटनेस जांच और ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने में दलाल काफी सक्रिय है. डीटीओ कार्यालय में दलालों के मार्फत ही काम हो रहा है. शिकायत के आलोक में डीएम दलबल के साथ अचानक आईटीआई पहुंच गए. वहां वाहनों का फिटनेस जांच हो रहा था. डीएम को देखते ही हड़कंप मच गया. दलाल इधर-उधर भागने लगे, लेकिन दो दलालों को पकड़ लिया गया. डीएम की इस कार्रवाई से डीटीओ कार्यालय में हड़कंप का माहौल है. नगर में दिनभर चौक चौराहे पर छापेमारी की चर्चा होती रही.

इसे भी पढ़ें: Bihar Weather: बिहार के 19 जिलों में अगले 48 घंटे छाया रहेगा घना कुहासा, IMD ने जारी किया येलो अलर्ट

एमवीआई के संलिप्तता की होगी जांच

डीएम ने बताया कि लगातार शिकायत मिल रही थी कि एमवीआई अनुज कुमार सिंह लगातार गायब रहते हैं. दलालों के माध्यम से लोगों का शोषण हो रहा है. जिसको लेकर छापेमारी की गई है. छापेमारी के दौरान दो दलाल पकड़े गया है. कुछ दलाल फरार हो गए. दलालों के पास एमवीआई सरकारी मोबाइल सहित चार मोबाइल, वाहनों के भारी फिटनेस के कागजात जब्त की गई है. दो वाहन जब्त किया गया है. पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होगी. साथ ही अधिकारियों और कर्मियों की भूमिका की भी जांच कराई जाएगी. अगर मामले में किसी तरह की संलिप्तता पाई जाती है, तो उनके विरुद्ध भी कार्रवाई की जाएगी.

इसे भी पढ़ें: Ring Road: बिहार के इस जिले में बनने जा रहा है दो-दो रिंग रोड, बजट और रूट भी हो गया तय

Previous article जंगला टाल पंचायत को पूर्ण रूप से टीवी मुक्त करने का लिया गया संकल्प
Next article इंटर परीक्षा को लेकर डीएम ने की तैयारी बैठक
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel