[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पश्चिमी चंपारण बिहार के इस जिले में बिछेगा पुलों का जाल, कई नदियों पर निर्माण को मंजूरी, दर्जनों गांवों की दूरी होगी कम

बिहार के इस जिले में बिछेगा पुलों का जाल, कई नदियों पर निर्माण को मंजूरी, दर्जनों गांवों की दूरी होगी कम

0
बिहार के इस जिले में बिछेगा पुलों का जाल, कई नदियों पर निर्माण को मंजूरी, दर्जनों गांवों की दूरी होगी कम
सांकेतिक तस्वीर

Bihar News: पश्चिमी चंपारण जिले के सिकटा और मैनाटांड़ प्रखंड के लोगों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है. लंबे समय से पुल की मांग कर रहे ग्रामीणों का इंतजार अब खत्म होने वाला है. सरकार ने सिकटा प्रखंड की सिकरहना, ओरिया और करताहा नदियों के विभिन्न घाटों पर, साथ ही मैनाटांड़ के रांगी नदी पर पुल निर्माण की स्वीकृति दे दी है. इससे दर्जनों गांवों के लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी आसान हो जाएगी.

सर्वे का काम शुरू, जल्द तैयार होगी रिपोर्ट

शुक्रवार को मुजफ्फरपुर से आई सर्वेयर टीम ने प्रस्तावित पुल स्थलों का निरीक्षण किया. सर्वेयर अनंत कुमार और कनीय अभियंता अजीत कुमार ओझा ने बताया कि पुल निर्माण ग्रामीण कार्य विभाग के तहत कराया जाएगा. सर्वे के आधार पर डीपीआर (विस्तृत परियोजना रिपोर्ट) तैयार कर विभाग को भेजी जाएगी, जिसके बाद निर्माण प्रक्रिया शुरू होगी.

इस वित्तीय वर्ष के अंत तक शुरू होगा काम

अधिकारियों के अनुसार, पुल निर्माण कार्य इस वित्तीय वर्ष के अंत तक शुरू होने की पूरी संभावना है. अगले वित्तीय वर्ष तक पुल बनकर तैयार हो सकते हैं. यह स्वीकृति स्थानीय विधायक समृद्ध उर्फ आयुष वर्मा की अनुशंसा के बाद मिली है.

आवागमन होगा आसान, दूरी होगी कम

सिकरहना नदी के कदमवा घाट पर पुल बनने से सिकटा प्रखंड मुख्यालय से जिला मुख्यालय की दूरी काफी घट जाएगी. छात्रों को अब नदी पार कर स्कूल जाने की मजबूरी नहीं होगी. वहीं, ओरिया नदी पर पुल बनने से पूर्वी और पश्चिमी चंपारण के कई पंचायतों के बीच सीधा संपर्क स्थापित होगा.

करताहा नदी के बैरगनिया घाट पर पुल बनने से परसौनी और धनकुटवा पंचायत का संपर्क नरकटियागंज प्रखंड के कई गांवों से जुड़ जाएगा. इसी तरह मैनाटांड़ के बेहरी बंगाली कॉलोनी के पास पुल बनने से कई गांवों का सीधा संपर्क भंगहा थाना मुख्यालय से हो जाएगा.

ग्रामीणों में खुशी की लहर

पुल निर्माण की खबर मिलते ही इलाके में खुशी का माहौल है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे न सिर्फ समय की बचत होगी, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और व्यापार के क्षेत्र में भी बड़ा बदलाव आएगा. मौके पर कई जनप्रतिनिधि और ग्रामीण भी मौजूद रहे.

Also Read: बेतिया राज की 175 एकड़ जमीन को बिहार सरकार कराएगी मुक्त, डिप्टी सीएम ने बताया पूरा प्लान

Previous article डिजिटल तकनीक से होगी जनगणना, प्रशासन ने पूरी की तैयारियां
Next article वैभव सूर्यवंशी के पास बैठकर राजस्थान के मैनेजर ने चलाया फोन, क्या एक्शन लेगा बोर्ड?
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel