[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पश्चिमी चंपारण 4 अप्रैल को वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

4 अप्रैल को वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा

0
4 अप्रैल को वाल्मीकि नगर के दौरे पर होंगे नीतीश कुमार, प्रशासन अलर्ट, चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार

Nitish Kumar: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के रविवार को वाल्मीकि नगर दौरे को लेकर अधिकारियों ने तैयारियां तेज कर दी हैं और हर छोटी-बड़ी व्यवस्था पर ध्यान दिया जा रहा है. जिले के कई बड़े अधिकारी लगातार इलाके का दौरा कर रहे हैं.

तैयारियों का लिया जायजा

बगहा की एसडीएम चांदनी कुमारी, प्रभारी एसपी निर्मला कुमारी और एसडीपीओ कुमार देवेंद्र समेत अन्य अधिकारी मौके पर पहुंचकर सुरक्षा, ट्रैफिक, साफ-सफाई और सभा स्थल की तैयारियों का जायजा लिया. उन्होंने कहा कि कार्यक्रम को पूरी तरह सुरक्षित और व्यवस्थित तरीके से पूरा कराया जाएगा.

प्रशासन अलर्ट मोड में

मुख्यमंत्री के दौरे को देखते हुए प्रशासन अलर्ट मोड में है. हर विभाग को जरूरी निर्देश दिए गए हैं ताकि कहीं कोई कमी न रह जाए. पुलिस और प्रशासन दोनों मिलकर सुरक्षा व्यवस्था को मजबूत बना रहे हैं और पूरे इलाके पर नजर रखी जा रही है. स्थानीय नेताओं में भी इस दौरे को लेकर उत्साह है.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

प्रोजेक्ट्स की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे

पूर्व विधायक धीरेंद्र प्रताप उर्फ रिंकू सिंह ने बताया कि उन्होंने ही मुख्यमंत्री को वाल्मीकि नगर आने का निमंत्रण दिया था, जिसे उन्होंने स्वीकार कर लिया. उनके आने से इलाके के विकास कामों को नई रफ्तार मिलने की उम्मीद जताई है. दौरे के दौरान मुख्यमंत्री लव-कुश घाट समेत कई विकास योजनाओं का निरीक्षण करेंगे. साथ ही चल रहे प्रोजेक्ट्स की प्रगति की भी समीक्षा करेंगे.

इसे भी पढ़ें: बिहार के सभी जिलों में 7 और 8 अप्रैल को बारिश और तूफान का डबल अलर्ट, देखें अपने जिले का हाल

‘बिहार में शराबबंदी कानून सख्ती से लागू रहेगा’, बिहार जदयू चीफ बोले- नहीं दी जाएगी ढील

Previous article आठ घंटे तक जाम में फंसकर परेशान हुए सैकड़ों लोग
Next article Dacoit Trailer Release: अदिवि शेष – मृणाल ठाकुर की ‘डकैत’ में दिखेगा एक्शन और जुनून, विलेन बनकर छा गए अनुराग कश्यप
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel