[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पश्चिमी चंपारण हादसों में किराना व्यवसायी समेत पांच लोगों की मौत

हादसों में किराना व्यवसायी समेत पांच लोगों की मौत

0
हादसों में किराना व्यवसायी समेत पांच लोगों की मौत

नरकटियागंज/मझौलिया : शिकारपुर के सोनासती गांव से नरकटियागंज कृषि बाजार में दुकान खोलने आ रहे किराना व्यवसायी रत्नेश प्रसाद श्रीवास्तव(27) की बाइक हादसे में मौत हो गयी. जबकि इनके बाइक से जख्मी हुए नंदपुर खोड़ी गांव निवासी अजमन सिंह (60) की भी मौत हो गई. घटना बुधवार की सुबह नरकटियागंज-बलथर पथ में नंदपुर खोड़ी गांव के समीप की है. वहीं, मझौलिया के जौकटिया मलाही टोला निवासी बब्लू सहनी (25) की थरेसरी चौक पर मंगलवार की देर शाम बुलेट बाइक से ठोकर लगने से मौत हो गयी. जबकि बब्लू सहनी के साथ बाइक पर सवार उसका पड़ोसी धन्नु सहनी जख्मी हो गया. पुलिस ने तीनों मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया है.

शिकारपुर थानाध्यक्ष कृष्ण कुमार गुप्ता ने बताया कि सोनासती गांव निवासी रत्नेश प्रसाद श्रीवास्तव नरकटियागंज-बलथर मार्ग से होकर दुकान खोलने के लिए कृषि बाजार आ रहे थे. इसी बीच सुबह 5:30 बजे नंदपुर खोड़ी वार्ड नंबर छह निवासी अदमन सिंह शौच करने के लिए सड़क पार कर रहे थे. व्यवसायी की बाइक से अजमन सिंह को ठोकर लगी और व्यवसायी भी अनियंत्रित होकर गिर गए. व्यवसायी रत्नेश की मौत घटना स्थल पर ही हो गयी. जबकि गंभीर रूप से घायल अदमन सिंह को नरकटियागंज अस्पताल लाया गया. प्राथमिक उपचार के बाद अजमन को चिकित्सकों ने बेतिया रेफर कर दिया.

मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे पर चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इधर मझौलिया के जौकटिया मलाही टोला निवासी बब्लू सहनी (25) अपने पड़ोसी धन्नु सहनी के साथ बाइक पर मंगलवार की शाम मोतिहारी से लौट रहे थे. वें लोग जैसे ही थरेसरी चौक के पास पहुंचे तभी बेतिया की तरफ से जा रहे बुलेट सवार ने उनके बाइक में ठोकर मार दी. बब्लू मौके पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. परिजन उसे घायल अवस्था में लेकर मेडिकल कॉलेज अस्पताल पहुंचे. जहां उसकी मौत हो गयी.

Previous article नवविवाहिता की हत्या कर बोरे में शव रख कर फेंका
Next article बदला गणित : भाजपा में ज्योतिरादित्य, संकट में कमलनाथ, राज्यसभा प्रत्याशी बनाये गये सिंधिया
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel