[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पश्चिमी चंपारण कोरोना से डरें नहीं, सतर्कता से आप भगा सकते हैं कोई भी वायरस : डीएम

कोरोना से डरें नहीं, सतर्कता से आप भगा सकते हैं कोई भी वायरस : डीएम

0
कोरोना से डरें नहीं, सतर्कता से आप भगा सकते हैं कोई भी वायरस : डीएम

बेतिया : कोरोना वायरस से डरें नहीं बचाव ही इसका सबसे प्रमुख उपाय है. उक्त बातें शुक्रवार को जिलाधिकारी कुंदन कुमार व एसपी निताशा गुड़िया ने संयुक्त रूप से जिलेवासियों के संदेश देने के क्रम में पत्रकारों को संबोधित करते हुए कही. डीएम ने कहा कि कोरोनो वायरस को लेकर तमाम तरह की अफवाहें फैलायी जा रही है.

लेकिन आमजन को अफवाहों से बचना है. अभी तक जिले में एक भी व्यक्ति कोरोना वायरस से पीड़ित नहीं पाया गया है. जबकि अभी तक 10 लोगों के चीन से वापस अपने मुल्क आने की सूचना है. पूर्व में हीं जिले के इन 10 नागरिकों को निगरानी में रखा गया था. लेकिन लगातार तीन तीन जांच के बाद उनमें निगेटिव रिजल्ट आये है. 5 मार्च को उनपर निगरानी रखने की निर्धारित समय सीमा भी समाप्त हो गयी है. उन्होंने स्पष्ट शब्दों में कहा कि डब्ल्यू एचओं की ओर से भी एक एडभाईजरी जारी कर सलाह दी गयी है कि यदि आवश्यक नहीं हो तो कोरोना वायरस के प्रभाव से बचने के लिए भीड़ भाड़ वाले इलाकों में जाने से बचें.

खांसी, तेज सिरदर्द, सांस लेने में तकलीफ एवं तेज बुखार होने पर नजदीकी चिकित्सा केंद्र में अवश्य जाकर सलाह लें. जिलाधिकारी ने बताया कि जिले की सीमा अंतराष्ट्रीय सीमा से जुड़ती है. ऐसे में यहां विशेष सर्तकता बरती जा रही है. सीमा से आनेवाले लोगो को सर्विलांस में रखा गया है. अबतक सीमा से भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करनेवाले 2722 लोगो की स्क्रीनिंग की गयी है. वहीं सीमावर्ती समेत अन्य इलाकों में ग्राम सभा के माध्यम से जागरुकता फैलाया जा रहा है. अभी तक जिले के 197 गांवों में ग्रामसभा का आयोजन किया जा चुका है. उन्होंने आमजन को किसी भी प्रकार के अफवाह से दूर रहने की अपील की. मौके पर पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया, सिविल सर्जन डा. अरुण कुमार सिंहा ,एएसपी अभियान शिवकुमार राव, एसएसबी के अधिकारी भी मौजूद थे.

पुलिस अधीक्षक निताशा गुड़िया ने कहा कि कोरोना वायरस के संबंध में लोगों में ज्यादा से ज्यादा जागरूकता फैलाने की जरूरत है. यदि इस वायरस के बारे में किसी सोशल मीडिया के द्वारा अफवाह फैलाया जाता है, तो संबंधित पक्ष के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी. अफवाह फैलाने से लोगों में डर की स्थिति की उत्पन्न होगी और इससे बेवजह लोगों में परेशानी बढ़ेगी. उन्होंने कहा कि लोगों में साफ-सफाई की आदत डालने की यह सबसे बड़ा मौका है. यदि हम कोरोना से बचाव के लिए अपने आदत में सुधार लें, तो कई बीमारियों से हमारी सुरक्षा अपने आप हो जाएगी.

Previous article किसानों को 25 दिनों में मिलेगा मुआवजा, 9 से आवेदन
Next article पीएमसीएच में बदला गया कोरोना वार्ड, डॉक्टरों की भी लगी ड्यूटी
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel