[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पश्चिमी चंपारण Bihar: बगहा में सरकारी जमीन की जांच करने पहुंचे CO पर हमला, जमकर हुआ हंगामा, गिरफ्तार

Bihar: बगहा में सरकारी जमीन की जांच करने पहुंचे CO पर हमला, जमकर हुआ हंगामा, गिरफ्तार

0
Bihar: बगहा में सरकारी जमीन की जांच करने पहुंचे CO पर हमला, जमकर हुआ हंगामा, गिरफ्तार
बगहा में सीओ पर हमला

Bihar, चंद्रप्रकाश आर्य: पश्चिम चंपारण के बगहा में मंगलवार को भूमि अतिक्रमण की शिकायत पर पहुंचे बगहा-2 प्रखंड के सीओ रवि प्रकाश चौधरी पर अतिक्रमणकारियों ने हमला कर दिया. इस घटना में सीओ घायल हो गए. सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत उन्हें अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया. डॉक्टर ने बताया कि सीओ के दाहिने हाथ, मसूड़े और आंख में चोट लगी थी. प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई.

घटना स्थल पर सीओ के साथ हाथापाई करते अतिक्रमणकारी

कागजात दिखाने को कहा तो हाथापाई शुरू कर दी

घटना उस समय हुई जब सीओ रवि प्रकाश भूमि अतिक्रमण की जांच के लिए बगहा-2 प्रखंड के नरवल बरवल पंचायत के बरवल गांव पहुंचे थे. यहां प्लस-टू माध्यमिक विद्यालय के पीछे सरकारी जमीन पर कब्जा किया जा रहा था. जांच के दौरान सीओ ने मौके पर मौजूद लालबाबू गोंड से जमीन से जुड़े कागजात दिखाने को कहा. इस पर आरोपी ने न सिर्फ अभद्र भाषा का प्रयोग किया बल्कि हाथापाई भी शुरू कर दी. धक्का-मुक्की में सीओ घायल हो गए.

मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मी ने तुरंत स्थिति संभाली और आरोपी लालबाबू गोंड को पकड़ लिया. बाद में उसे पटखौली थाना पुलिस को सौंप दिया गया. सीओ रवि प्रकाश ने बताया कि जांच के दौरान जमीन पर अतिक्रमण से संबंधित सामान डाला गया था. उन्होंने कहा कि इस घटना में शामिल सभी दोषियों की पहचान की जा रही है और उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

घायल सीओ का बाइट

बिहार चुनाव की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

स्थानीय लोग बोले- लंबे समय से कब्जे की हो रही थी कोशिश

स्थानीय लोगों का कहना है कि बरवल गांव में लंबे समय से सरकारी जमीन पर कब्जे की कोशिशें हो रही हैं. प्रशासन ने पहले भी कई बार ऐसे मामलों में कार्रवाई की है, लेकिन विवाद थमता नहीं दिख रहा है. अधिकारियों का कहना है कि सरकारी भूमि की सुरक्षा और अवैध कब्जे को रोकने के लिए लगातार जांच अभियान चलाया जाएगा. फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और आरोपी से पूछताछ जारी है.

इसे भी पढ़ें: बिहार के इस जिले तक पहुंची नेपाल में मचे बवाल की आग, भारी संख्या में SSB मुस्तैद, हाई अलर्ट

Previous article टेंपो से 15 बोरी यूरिया खाद जब्त, चालक गिरफ्तार
Next article सर्पदंश से एक बेहोश
Avatar Of Paritosh Shahi
परितोष शाही पिछले 4 वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की बिहार टीम का हिस्सा हैं. राजनीति, सिनेमा और खेल, विशेषकर क्रिकेट में उनकी गहरी रुचि है. जटिल खबरों को सरल भाषा में पाठकों तक पहुंचाना और बदलते न्यूज माहौल में तेजी से काम करना उनकी विशेषता है. परितोष शाही ने पत्रकारिता की पढ़ाई बनारस हिंदू यूनिवर्सिटी (BHU) से की. पढ़ाई के दौरान ही पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को देखने, समझने और लोगों तक सही तरीके से पहुंचाने की सोच ने शुरुआत से ही इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. पत्रकारिता में करियर की पहली बड़ी शुरुआत बिहार विधानसभा चुनाव 2020 के दौरान हुई, जब उन्होंने जन की बात के साथ इंटर्नशिप की. इस दौरान बिहार के 26 जिलों में जाकर सर्वे किया. यह अनुभव काफी खास रहा, क्योंकि यहां जमीनी स्तर पर राजनीति, जनता के मुद्दों और चुनावी माहौल को बहुत करीब से समझा. इसी अनुभव ने राजनीतिक समझ को और मजबूत बनाया. इसके बाद राजस्थान पत्रिका में 3 महीने की इंटर्नशिप की. यहां खबर लिखने की असली दुनिया को करीब से जाना. महज एक महीने के अंदर ही रियल टाइम न्यूज लिखने लगे. इस दौरान सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता कितनी जरूरी होती है. राजस्थान पत्रिका ने उनके अंदर एक मजबूत डिजिटल पत्रकार की नींव रखी. पत्रकारिता के सफर में आगे बढ़ते हुए पटना के जनता जंक्शन न्यूज पोर्टल में वीडियो प्रोड्यूसर के रूप में भी काम किया. यहां कैमरे के सामने बोलना, प्रेजेंटेशन देना और वीडियो कंटेंट की बारीकियां सीखीं. करीब 6 महीने के इस अनुभव ने कैमरा फ्रेंडली बनाया और ऑन-स्क्रीन प्रेजेंस को मजबूत किया. 1 अप्रैल 2023 को राजस्थान पत्रिका को प्रोफेशनल तौर पर ज्वाइन किया. यहां 17 महीने में कई बड़े चुनावी कवरेज में अहम भूमिका निभाई. लोकसभा चुनाव 2024 में नेशनल टीम के साथ जिम्मेदारी संभालने का मौका मिला. इसके अलावा मध्य प्रदेश, राजस्थान और छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दौरान भी स्टेट टीम के साथ मिलकर काम किया. इस दौरान चुनावी रणनीति, राजनीतिक घटनाक्रम और बड़े मुद्दों पर काम करने का व्यापक अनुभव मिला. फिलहाल परितोष शाही प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ जुड़े हुए हैं. यहां बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में ब्रेक किया, ग्राउंड से जुड़े मुद्दों पर खबरें लिखीं और वीडियो भी बनाए. बिहार चुनाव के दौरान कई जिलों में गांव- गांव घूम कर लोगों की समस्या को जाना-समझा और उनके मुद्दे को जन प्रतिनिधियों तक पहुंचाया. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और असरदार खबर पहुंचे. पत्रकारिता में लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और भरोसेमंद पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel