[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्वी चंपारण Train Accident: पोल से टकराई चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

Train Accident: पोल से टकराई चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा

0
Train Accident: पोल से टकराई चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस, चालक की सूझबूझ से टला बड़ा रेल हादसा
ट्रैक पर रखे पोल की तस्वीर

Train Accident: आनंद बिहार से आ रही चंपारण सत्याग्रह एक्सप्रेस मोतीहारी में रेलवे ट्रैक पर रखे पोल से टकरा गई. मंगलवार की देर रात मुजफ्फरपुर-नरकटियागंज रेलखंड के पूर्वी चंपारण के चैलाहा हॉल्ट के 169 किलोमीटर के पास असामाजिक तत्वों ने डाउन रेलवे ट्रैक पर सीमेंट का पोल रख ट्रेन को दुर्घटनाग्रस्त करने की कोशिश की गई. लोको पायलट की सूझबूझ से बड़ा हादसा टल गया और ट्रेन दुर्घटनाग्रस्त होने से बाल-बाल बच गई.

सिमेंटेड बेंच से टकराई सत्याग्रह एक्सप्रेस

बताया जा रहा है कि चैलाहां हाल्ट पर सांसद निधि से यात्रियों के बैठने के लिए सिमेंटेड बेंच बनवाया गया है. जिस बेंच को असामाजिक तत्वों ने तोड़कर क्षतिग्रस्त कर दिया था. उसी क्षतिग्रस्त सिमेंटेड हिस्से को डाउन ट्रैक पर लाकर रख दिया. जिससे सत्याग्रह एक्सप्रेस टकरा गई. हालांकि इस घटना में किसी प्रकार की क्षति होने की सूचना नहीं है.

Also Read: जदयू ने प्रशांत किशोर को बताया हवा का झोंका, पटना की सड़कों पर लगाया ये पोस्टर

रेलवे पुलिस अधिकारी कर रहे मामले की जांच

घटना की सूचना मिलते ही रेलवे सुरक्षा बल, रेल पुलिस और रेलवे प्रबंधन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए हैं. सीमेंटेड पोल से टकराने के बाद ट्रेन में थोड़ी देर के लिए अफरातफरी का माहौल रहा. मोतीहारी के RPF पोस्ट कमांडर चंदन पासवान ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है. इस मामले में असामाजिक तत्वों की पहचान कर उसे गिरफ्तार किया जाएगा.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

Previous article Chanakya Niti: घर पर कभी नहीं होगा मां लक्ष्मी का वास, आज ही बंद कर दें इन गलतियों को करना
Next article Bihar Board Admit Card 2025: आज जारी होगा बिहार बोर्ड परीक्षा का एडमिट कार्ड, देखें डाउनलोड करने की प्रक्रिया
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel