[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्वी चंपारण बिहार में एनकाउंटर, दो अपराधी और एक जवान की मौत, पुलिस को मिली धमकी- 15 पुलिसवालों को मारूंगा

बिहार में एनकाउंटर, दो अपराधी और एक जवान की मौत, पुलिस को मिली धमकी- 15 पुलिसवालों को मारूंगा

0
बिहार में एनकाउंटर, दो अपराधी और एक जवान की मौत, पुलिस को मिली धमकी- 15 पुलिसवालों को मारूंगा
घटना स्थल की तस्वीर

Encounter In Bihar: मोतिहारी के चकिया थाना इलाके के सिहोरवा मठ के पास पुलिस और अपराधियों के बीच मुठभेड़ हो गई. घटना सोमवार देर रात की है. करीब एक घंटे तक चली इस मुठभेड़ में एक जवान की मौत भी हो गई. जबकि दो कुख्यात अपराधी मारे गए. मृत अपराधियों की पहचान सिहोरवा मठ निवासी कुंदन ठाकुर और दिव्यांशु दुबे के रूप में की गई है.

अपराधियों ने दी थी ये धमकी

मुठभेड़ के बाद घटनास्थल से पुलिस ने एक कार्बाइन और भारी मात्रा में गोलियां बरामद की हैं. दोनों अपराधियों पर आर्म्स एक्ट में केस दर्ज थे. बताया जा रहा है कि अपराधियों ने पुलिस को फोन कर धमकी दी थी. अपराधियों ने कहा था, न्यूज में चल रहा है कि मुठभेड़ में एक बदमाश घायल. अगली न्यूज क्या होगी पता है? पुलिस-अपराधी के बीच मुठभेड़ में 10 से 15 पुलिस की मौत. अपराधी फरार. साथ ही यह भी कहा, इतनी गोलियां चलेंगी कि…

इस तरह अपराधियों तक पहुंची पुलिस

अपराधियों की इस धमकी के बाद ही पुलिस ने नंबर ट्रेस करना शुरू कर दिया. इसके बाद पुलिस को लोकेशन का पता चला. लोकेशन मिलते ही पुलिस की टीम और एसटीएफ वहां पहुंची और अपराधियों को घेर लिया. इसी दौरान अपराधियों ने पुलिस को देख उन पर फायरिंग शुरू कर दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी मोर्चा संभाला.

दोनों तरफ से ताबड़तोड़ गोलीबारी हुई, जिसमें कुंदन और दिव्यांशु की मौत हो गई. इसके साथ ही फायरिंग में एक जवान की भी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, इस दौरान दोनों अपराधी के साथी मौके से फरार हो गए. फिलहाल, इलाके में सर्च ऑपरेशन जारी है और पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है.

रविवार की रात सारण में हुआ था एनकाउंटर

इससे पहले रविवार की देर रात सारण में एक अपराधी का एनकाउंटर किया गया था. पुलिस ने एक शराब माफिया के पैर में गोली मारकर उसे गिरफ्तार किया था. पुलिस जहरीली शराब कांड को लेकर जांच के लिए पहुंची थी, इसी दौरान एनकाउंटर हुआ. गिरफ्तार आरोपी की पहचान पानापुर थाना इलाके के मिथवा गांव निवासी मुन्नी महतो के 26 साल के बेटे सूरज महतो के रूप में हुई थी.

(मोतिहारी से अमरेश वर्मा की रिपोर्ट)

Also Read: बिहार में 300 राजस्व अधिकारी काम पर लौटे, 19 मार्च को दी जाएगी ट्रेनिंग

Previous article Bihar Board Result से पहले स्टूडेंट्स क्या करें? देखें स्मार्ट करियर आइडियाज
Next article Samsung, Vivo और Poco के नए स्मार्टफोन्स आज होंगे लॉन्च, देखिए फीचर्स डिटेल्स
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel