[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्वी चंपारण रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज, रेलवे ने दी मंजूरी

रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज, रेलवे ने दी मंजूरी

0
रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस को मिला नया स्टॉपेज, रेलवे ने दी मंजूरी
सांकेतिक तस्वीर

Bihar Train News: लंबे समय के बाद जनकपुर रोड स्टेशन के यात्रियों के लिए आखिरकार राहत भरी खबर है. रेलवे की ओर से (गाड़ी नंबर- 07051/52) रक्सौल-तिरुपति एक्सप्रेस के ठहराव को मंजूरी दी गई है. यह फैसला न केवल क्षेत्र के यात्रियों के लिए सुविधाजनक साबित होगा, बल्कि धार्मिक यात्रा को भी नई गति देगा.

हफ्ते में दो दिन चलेगी ये ट्रेन

रेलवे के इस निर्णय के अनुसार, 13 अप्रैल से यह ट्रेन हर सोमवार को तिरुपति से चलेगी और बुधवार को रक्सौल पहुंचेगी. इसके बाद गुरुवार को रक्सौल से रवाना होकर शनिवार को तिरुपति पहुंचेगी. जनकपुर रोड स्टेशन पर ठहराव मिलने से अब श्रद्धालुओं को श्री बालाजी तिरुपति धाम जाने के लिए लंबी दूरी तय करने की मजबूरी से छुटकारा मिल जाएगा.

ट्रेन में यात्रियों को मिलेगी ये सुविधा

रेलवे के अधिकारी की माने तो, यह ट्रेन दोनों दिशाओं में यात्रा के दौरान 7-7 ट्रिप लगाएगी. इस ट्रेन में जनरल, सेकंड क्लास, स्लीपर कोच और एसी की सुविधा उपलब्ध होगी. तिरुपति जाने वाले तीर्थयात्रियों के लिए ट्रेन में एक विशेष आरक्षण कोटा भी रखा जाएगा, जिससे टिकट कंफर्म होने की संभावना बढ़ जाएगी.

तिरुपति जाना होगा बेहद आसान

जानकारी के मुताबिक, इस ट्रेन को नियमित कराने के पीछे स्थानीय सांसद देवेश चंद्र ठाकुर, डॉ. संजय जायसवाल और क्षेत्रीय विधायकों की बड़ी भूमिका रही है. सालों से इस रूट पर दक्षिण भारत के लिए एक सीधी ट्रेन की मांग की जा रही थी. नेपाल सीमा पर रहने वाले लोग न केवल व्यापार बल्कि धार्मिक आस्था के कारण भी दक्षिण भारत की यात्रा करते हैं. ऐसे में अब रामेश्वरम और तिरुपति जैसे पवित्र जगहों तक पहुंचना महज एक सपना नहीं रह जाएगा.

Also Read: बिहार में अगले 2 दिनों तक कैसा रहेगा मौसम? IMD ने जारी की एडवाइजरी

Previous article CSK की जीत के बाद कप्तान रुतुराज को सजा, नीतीश राणा पर भी हुआ एक्शन, जानें कारण
Next article पुराने फ्रिज से चाहिए नए जैसी ठंढक, बस इन 5 आसान ट्रिक का करें इस्तेमाल 
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel