[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्वी चंपारण बिहार के इस जिले में खुलेगी मॉडर्न चीनी मिल, केंद्रीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण

बिहार के इस जिले में खुलेगी मॉडर्न चीनी मिल, केंद्रीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण

0
बिहार के इस जिले में खुलेगी मॉडर्न चीनी मिल, केंद्रीय टीम ने किया स्थल निरीक्षण
स्थल निरीक्षण करते अधिकारी

Bihar Chini Mill: पूर्वी चंपारण जिले के चकिया में नई चीनी मिल की स्थापना को लेकर हलचल तेज हो गई है. नेशनल फेडरेशन ऑफ को-ऑपरेटिव शुगर फैक्ट्री लिमिटेड (एनएफसीएसएफ) की केंद्रीय टीम ने प्रस्तावित स्थल का निरीक्षण कर परियोजना को आगे बढ़ाने की दिशा में अहम कदम उठाया है. इस पहल से क्षेत्र में औद्योगिक विकास और रोजगार के नए अवसर बनने की उम्मीद जगी है.

पुरानी मिल के साथ नई साइट का भी हुआ निरीक्षण

केंद्रीय टीम ने सबसे पहले वर्षों से बंद पड़ी चकिया चीनी मिल का जायजा लिया. यहां की मौजूदा स्थिति, मशीनरी और आधारभूत ढांचे का आकलन किया गया. इसके बाद टीम ने करीब पांच किलोमीटर पश्चिम राष्ट्रीय राजमार्ग के किनारे महुआवा में चिन्हित नई जमीन का निरीक्षण किया और उसकी उपयुक्तता पर विचार किया.

किसानों से सीधा संवाद, जुटाए गए आंकड़े

निरीक्षण के दौरान टीम ने आसपास के किसानों से बातचीत कर गन्ना उत्पादन, आपूर्ति और उनसे जुड़ी समस्याओं की जानकारी ली. इसके साथ ही कृषि विभाग और अन्य अधिकारियों से मिलकर सिंचाई, उत्पादन और तकनीकी पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई.

3500 एमटी क्षमता की होगी आधुनिक मिल

निरीक्षण के बाद टीम के अधिकारी आरडी डोले ने बताया कि पुरानी चीनी मिल की क्षमता महज 500 मीट्रिक टन थी और वह पुरानी तकनीक पर आधारित थी. नई प्रस्तावित मिल 3500 एमटी क्षमता की होगी, जिसमें आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जाएगा.

इस मिल में इथेनॉल, बायो-सीएनजी और अन्य बायो प्रोडक्ट्स के उत्पादन की भी संभावना जताई जा रही है, जिससे क्षेत्र में औद्योगिक विविधता बढ़ेगी.

शहरीकरण के चलते बदली गई लोकेशन

अधिकारियों के अनुसार, पुरानी मिल के आसपास अब तेजी से शहरीकरण हो चुका है, जिससे विस्तार की गुंजाइश कम हो गई है. इसी वजह से नई मिल के लिए महुआवा में अलग स्थान का चयन किया गया है, जहां भविष्य में विस्तार की बेहतर संभावनाएं हैं.

रोजगार और किसानों को मिलेगा सीधा लाभ

नई चीनी मिल के शुरू होने से स्थानीय स्तर पर रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और बाहर पलायन पर रोक लगेगी. गन्ना एक दीर्घकालिक फसल होने के कारण किसानों की आमदनी में भी बढ़ोतरी होगी. साथ ही स्थानीय बाजार और व्यापार को भी मजबूती मिलेगी.

रिपोर्ट के बाद आगे बढ़ेगी प्रक्रिया

केंद्रीय टीम द्वारा जुटाए गए आंकड़ों का विश्लेषण कर सरकार को विस्तृत रिपोर्ट सौंपी जाएगी. इसी रिपोर्ट के आधार पर नई चीनी मिल की स्थापना को लेकर अंतिम निर्णय लिया जाएगा. निरीक्षण के दौरान एनएफसीएसएफ के तकनीकी विशेषज्ञ, गन्ना विभाग के अधिकारी और अन्य संबंधित संस्थानों के प्रतिनिधि भी मौजूद रहे.

Also Read: नीतीश के सामने दिल्ली में बवाल, भाजपा CM के विरोध में जदयू का हंगामा, संजय-ललन के नाम की उठी मांग

Previous article घर में परेशानी की असली वजह बन सकती हैं आपकी ये आदतें, कहीं आप भी अनजाने में तो नहीं कर रहे हैं ये गलतियां?
Next article सांसद वीडी राम ने केंद्रीय मंत्री से पलामू में धान खरीद की तारीख बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel