[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार पूर्वी चंपारण शराब के नशे में बदमाश ने दो भाइयों को चाकू घोंपा, भर्ती

शराब के नशे में बदमाश ने दो भाइयों को चाकू घोंपा, भर्ती

0
शराब के नशे में बदमाश ने दो भाइयों को चाकू घोंपा, भर्ती

मोतिहारी : मुफस्सिल थाने के अमर छतौनी में शुक्रवार की रात एक बदमाश ने अनिकेत कुमार व उसके चचेरे भाई अंकज कुमार को चाकू मार घायल कर दिया. अनिकेत के रीढ़ व अंकज के पांजर में चाकू लगी है. दोनों को मणि हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, उनकी हालत गंभीर बतायी जा रही है.

घटना के संबंध में अनिकेत के पिता त्रिलोकी साह ने बताया कि दोनों भाई सोने-चांदी की दुकान में काम करते हैं. गांव का ही अभिषेक कुमार नामक युवक शराब के नशे में चाकू लेकर करीब एक घंटे से सड़क पर मंडरा रहा था. खाना खाने के बाद वह सड़क पर टहलने निकले तो उसके हाथ में चाकू देखा. इस बीच अनिकेत व अंकज भी दुकान से घर लौटा. उन्होंने अभिषेक की मंशा को भांप दोनों भाईयों को घर के अंदर जाने को कहा. दोनों घर के अंदर चले गये. इस दौरान अभिषेक चाकू लेकर दरवाजे पर पहुंचा, उसके बाद गाली गलौज करते हुए ललकारने लगा. सपरिवार घर से बाहर निकल उसे समझाने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं माना. चाकू लेकर उनपर टूट पड़ा. इस बीच अनिकेत व अंकज घर से निकले तो अभिषेक ने बारी-बारी से दोनों पर चाकू से हमला कर दिया.

घटना को अंजाम देकर धमकी देते हुए फरार हो गया. खून से लथपथ दोनों भाईयों को बंगाली कॉलाेनी स्थित एक डॉक्टर के पास इलाज के लिए लेकर गये. डॉक्टर ने स्थिति गंभीर देखते हुए दोनों को रेफर कर दिया. त्रिलोकी साह ने बताया कि अभिषेक से उनलोगों की कोई दुश्मनी नहीं है. वह अपराधी प्रवृति का है. चाकूबाजी के मामले में पहले जेल जा चुका है. छतौनी इंस्पेक्टर मुकेशचंद्र कुंवर ने बताया कि अनिकेत का बयान दर्ज कर लिया गया है. प्राथमिकी दर्ज करने के लिए आवेदन को मुफस्सिल थाना भेजा जायेगा.

Previous article दोस्त का एटीएम कार्ड लेकर खाते का साइबर क्राइम में किया इस्तेमाल
Next article युवक की मौत के बाद गांव में पसरा सन्नाटा
Avatar Of Shaurya Punj
शौर्य पुंज विशेष रूप से दैनिक राशिफल, साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल, पूजा-पाठ, व्रत-त्योहार, शुभ मुहूर्त, ज्योतिषीय उपाय, वास्तु टिप्स और धार्मिक मान्यताओं से जुड़ी खबरों एवं लेखों पर फोकस कर रहे हैं. वो डिजिटल मीडिया जगत के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं. पाठकों की रुचि और जरूरतों को ध्यान में रखते हुए वे सरल, सहज और तथ्यपूर्ण धार्मिक एवं ज्योतिषीय कंटेंट तैयार करते हैं. डिजिटल मीडिया में 15 वर्षों से अधिक के अनुभव के साथ शौर्य खबरों की नब्ज को समझने और जटिल विषयों को आसान भाषा में प्रस्तुत करने के लिए जाने जाते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत वर्ष 2008 में ग्रेजुएशन के दौरान दैनिक हिंदुस्तान, प्रभात खबर, दैनिक जागरण और तरंग भारती (हिंदी पाक्षिक समाचार पत्र) के लिए फ्रीलांस लेखन से की थी. वर्ष 2011 में उन्होंने दैनिक जागरण के टैब्लॉइड समाचार पत्र iNext में इंटर्नशिप की. इसी दौरान उन्हें प्रभात खबर के डिजिटल सेक्शन में कार्य करने का अवसर मिला और अप्रैल 2011 से उन्होंने प्रभातखबर.कॉम के एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम शुरू किया. यहां उन्होंने बॉलीवुड फिल्म रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट और मनोरंजन जगत की प्रमुख खबरों पर लेखन किया. साल 2020 के दौरान उन्होंने लाइफस्टाइल, हेल्थ, एजुकेशन और अन्य नॉन-न्यूज कैटेगरी में भी महत्वपूर्ण योगदान दिया. Health & Fitness, Beauty & Fashion, Relationship & Family, Food & Recipes, Travel, Astrology & Vastu, Career & Motivation, Festival & Culture जैसे विषयों पर उन्होंने सैकड़ों उपयोगी और जानकारीपूर्ण लेख तैयार किए. शिक्षा शौर्य पुंज का जन्म रांची, झारखंड में हुआ. उनकी प्रारंभिक शिक्षा डीएवी पब्लिक स्कूल, हेहल, रांची से हुई. इसके बाद उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, रांची से मास कम्यूनिकेशन एंड वीडियो प्रोडक्शन में बी.ए. (ऑनर्स) की डिग्री प्राप्त की. पत्रकारिता की उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि उन्हें समाचार लेखन के मूल सिद्धांत 5Ws और 1H — क्या, कौन, कहां, कब, क्यों और कैसे के आधार पर तथ्यपूर्ण, संतुलित और प्रभावी कंटेंट तैयार करने में सक्षम बनाती है. विशेषज्ञता के क्षेत्र दैनिक राशिफल साप्ताहिक एवं मासिक भविष्यफल ज्योतिषीय उपाय पूजा-पाठ एवं धार्मिक अनुष्ठान व्रत-त्योहार एवं शुभ मुहूर्त वास्तु शास्त्र धार्मिक मान्यताएं एवं परंपराएं लाइफस्टाइल एवं वेलनेस हेल्थ एवं फिटनेस डिजिटल कंटेंट राइटिंग एवं SEO पाठकों तक विश्वसनीय, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाना शौर्य पुंज की लेखन शैली की सबसे बड़ी विशेषता है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel