[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार 30 जून से पहले मिलेगी मनरेगा की राशि, बिहार की जीविका दीदियां बनेंगी लखपति, केंद्र और राज्य सरकार ने दिए ये भी गिफ्ट

30 जून से पहले मिलेगी मनरेगा की राशि, बिहार की जीविका दीदियां बनेंगी लखपति, केंद्र और राज्य सरकार ने दिए ये भी गिफ्ट

0
30 जून से पहले मिलेगी मनरेगा की राशि, बिहार की जीविका दीदियां बनेंगी लखपति, केंद्र और राज्य सरकार ने दिए ये भी गिफ्ट
सीएम सम्राट चौधरी और केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की तस्वीर

Bihar Government Decision: ‘केंद्र और राज्य का डबल इंजन सहयोग बिहार को चौतरफा विकास की नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा.’ यह बात मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कही. उन्होंने केन्द्रीय कृषि एवं किसान कल्याण सह ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान के साथ हाई लेवल मीटिंग की. बैठक में राज्य के किसानों की समृद्धि, ग्रामीण बुनियादी ढांचे के सुदृढ़ीकरण और जनकल्याणकारी योजनाओं को जमीनी स्तर पर तेजी से लागू करने को लेकर कई निर्णय लिए गए.

बैठक में लिए गए 6 खास फैसले

  1. राज्य में ग्रामीण विकास को नई दिशा देने वाली महत्वाकांक्षी VB G RAM G योजना 1 जुलाई से पूरी तरह लागू कर दी जाएगी.
  1. मनरेगा की सभी लंबित राशि का भुगतान केंद्र सरकार के सहयोग से 30 जून से पहले सुनिश्चित कर दिया जाएगा.
  2. कृषि क्षेत्र में नवाचार और उत्पादकता बढ़ाने के लिए राज्य में विशेष रूप से प्याज, टमाटर, आम आदि कृषि उत्पाद के लिए ‘आदर्श केंद्रों’ की स्थापना की जाएगी.
  3. बिहार के किसानों को उनकी उपज का सही मूल्य दिलाने के लिए राज्य के फलों को अंतर्राष्ट्रीय बाजारों से जोड़ा जाएगा.
  4. बिहार कृषि रोड मैप को अपनाने वाला देश का पहला राज्य रहा है. इसी गौरव को आगे बढ़ाते हुए अब एकीकृत खेती पर विशेष जोर दिया जाएगा और बिहार को इसके लिए एक मॉडल राज्य के रूप में विकसित किया जाएगा.
  5. जीविका दीदी को लखपति दीदी बनाने की योजना पर बिहार सरकार तेजी से काम कर रही है. जीविका दीदी को लखपति दीदी बनाने के अभियान में बिहार पूरे देश में नंबर 1 स्थान पर है.

60 लाख गरीब परिवारों को मिलेगा घर

मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना, 2.0 के तहत हम लोगों ने बिहार में 1 करोड़ 4 लाख लोगों को चिन्हित किया, जिसमें 60 लाख लोग योग्य पाए गए हैं. हमारा आग्रह है कि 60 लाख गरीब परिवारों को जल्द से जल्द पक्का घर मिल जाए. प्रधानमंत्री ग्रामीण आवास योजना के तहत राज्य में आवास निर्माण की प्रक्रिया तेज की जाएगी, जिसके अंतर्गत नए फाइनेंशियल ईयर में पहला मकान बिहार को मिलना तय हुआ है.

मुख्यमंत्री ने कहा कि केन्द्र सरकार की आजीविका योजना के तहत जीविका दीदी को लखपति दीदी बनाने की योजना पर बिहार सरकार तेजी से काम कर रही है. जीविका दीदी को लखपति दीदी बनाने के अभियान में बिहार पूरे देश में नंबर 1 स्थान पर है. इस तरह से शिवराज सिंह चौहान के साथ बैठक के दौरान बिहार को लेकर कई फैसले लिए गए.

Also Read: रौशन आनंद के भाई प्रिंस यादव की मौत बनी मिस्ट्री, बयान और आरोपों से सियासत तक हिली, अब पोस्टमार्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

Previous article पश्चिमी सिंहभूम : रोंगो गांव में जंगली हाथी के हमले से व्यक्ति घायल, सीएचसी में चल रहा इलाज
Next article संजय राउत का दावा-50-50 करोड़ में खरीदे जा रहे हैं सांसद, 15 करोड़ दिया एडवांस, बौखलाहट में मीडिया के सामने दी गाली
Avatar Of Preeti Dayal
प्रीति दयाल, प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहीं हैं. यूट्यूब पोर्टल सिटी पोस्ट लाइव से पत्रकारिता की शुरुआत की. इसके बाद डेलीहंट और दर्श न्यूज जैसे मीडिया संस्थानों में काम कर चुकीं हैं. डिजिटल मीडिया और कंटेंट राइटिंग में साढ़े 3 साल का अनुभव है. खबरें लिखना, वेब कंटेंट तैयार करने और ट्रेंडिंग सब्जेक्ट पर सटीक और प्रभावी खबरें लिखने का काम कर रहीं हैं. प्रीति दयाल ने पत्रकारिता की पढ़ाई संत जेवियर्स कॉलेज ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी से की. इस दौरान पत्रकारिता से जुड़ी कई विधाओं को सीखा. मीडिया संस्थानों में काम करने के दौरान डिजिटल जर्नलिज्म से जुड़े नए टूल्स, तकनीकों और मीडिया ट्रेंड्स को सीखा. पहली बार लोकसभा चुनाव 2024 और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 जैसे बड़े चुनावी कवरेज में काम करने का अवसर मिला. इस दौरान बिहार की राजनीति, चुनावी रणनीतियों, राजनीतिक दलों और प्रमुख नेताओं से जुड़े कई प्रभावशाली और पाठकों की रुचि के अनुसार कंटेंट तैयार किए. चुनावी माहौल को समझते हुए राजनीतिक विश्लेषण और ट्रेंडिंग मुद्दों पर आधारित खबरों को आसान और प्रभावी भाषा में तैयार करना कार्यशैली का महत्वपूर्ण हिस्सा रहा है. कंटेंट रिसर्च, SEO आधारित लेखन, सोशल मीडिया फ्रेंडली कंटेंट तैयार करना और तेजी से बदलते न्यूज वातावरण में काम करना प्रमुख क्षमताओं में शामिल है. बिहार की राजनीति, सामाजिक मुद्दों, सिनेमा और देश-दुनिया की महत्वपूर्ण घटनाओं पर रुचि और समझ है. टीम के साथ बेहतर समन्वय बनाकर काम करना और समय सीमा के अंदर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करना कार्यशैली का हिस्सा है. प्रीति दयाल का उद्देश्य डिजिटल मीडिया के क्षेत्र में लगातार सीखते हुए अपनी पत्रकारिता कौशल को और बेहतर बनाना और पाठकों तक विश्वसनीय और प्रभावशाली खबरें पहुंचाना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel