[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर लगातार हो रही बारिश से कृष्णाब्रह्म की मुख्य सड़क पर जलजमाव

लगातार हो रही बारिश से कृष्णाब्रह्म की मुख्य सड़क पर जलजमाव

0
लगातार हो रही बारिश से कृष्णाब्रह्म की मुख्य सड़क पर जलजमाव
सांकेतिक तस्वीर

डुमरांव. डुमरांव प्रखंड के कृष्णाब्रह्म बाजार और उसके आसपास की मुख्य सड़कें जलजमाव की समस्या से जूझ रही है. जैसे ही बारिश की बूंदें गिरती है. सड़कें नाले का रूप ले लेती है. बारिश के बाद का दृश्य किसी छोटे तालाब से कम नहीं दिखता. यह समस्या अब वर्षों पुरानी हो चुकी है, लेकिन इस बार मोंथा चक्रवाती तूफान ने हालात को और बदतर बना दिया है. चक्रवाती तूफान के प्रभाव से हुई लगातार बारिश ने न केवल सड़कों की हालत बिगाड़ी, बल्कि बाजार की रौनक भी फीकी कर दी. दुकानों के आगे तक भरे पानी ने ग्राहकों की आवाजाही पर रोक लगा दी. दुकानदारों का कहना है कि तूफान से कारोबार आधा से भी कम रह गया है. जो ग्राहक रोज आते थे, वे भी अब पानी में फंसे रास्तों से बचते हुए घरों में ही रहना बेहतर समझ रहे है. लाखों की लागत से बना नाला फिर भी सड़क पर जलजमाव स्थानीय लोगों का कहना है कि कुछ महीने पहले ही जलनिकासी की समस्या को देखते हुए लाखों रुपए की लागत से नाले का निर्माण कराया था. ग्रामीणों को उम्मीद थी कि अब में राहत मिलेगी, लेकिन नाले का कोई असर देखने को नहीं मिला. सड़कें फिर से जलमग्न हो गई है. नाले में पानी का बहाव न के बराबर है, जिससे पानी सड़कों पर रुककर पूरे बाजार को तालाब में बदल देता है. ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया नाला तो बना, लेकिन उसकी ऊंचाई और निकासी दिशा गलत है. पानी बहने की बजाय वहीं ठहर जाता है. सड़क पर पैदल चलना मुश्किल हो जाता है. वहीं दुकानदार मुन्ना कुमार ने कहा मोंथा तूफान के बाद से लगातार बारिश हो रही है. दुकान तक पानी घुस गया. ग्राहक आ ही नहीं पा रहे. नुकसान हजारों में हो रहा है. मोंथा चक्रवात से बाजार की रौनक पर पड़ा असर मोंथा चक्रवाती तूफान मौसम का मिजाज बिगाड़ दिया. कई इलाकों में तेज हवाओं और भारी वर्षा से पेड़ गिरे, बिजली बाधित हुई और ग्रामीण सड़कों पर जलजमाव बढ़ गया. कृष्णाब्रह्म बाजार में तो हालात और भी गंभीर रहे जहां दिनभर कीचड़ और पानी से लोग परेशान है. दुकानदारों ने बताया कि इस तूफान के बाद से बाजार की बिक्री घट गई है. सब्जी, फल, कपड़ा और किराना की दुकानों में ग्राहक न के बराबर आ रहे हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel