[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर इटाढ़ी के बाद डुमरांव में भी मनरेगा में गडबड़झाला, चादर ओढ़कर काम करते मजदूरों का फोटो अपलोड

इटाढ़ी के बाद डुमरांव में भी मनरेगा में गडबड़झाला, चादर ओढ़कर काम करते मजदूरों का फोटो अपलोड

0
इटाढ़ी के बाद डुमरांव में भी मनरेगा में गडबड़झाला, चादर ओढ़कर काम करते मजदूरों का फोटो अपलोड
सांकेतिक तस्वीर

बक्सर. इटाढ़ी प्रखंड में मनरेगा योजना में गड़बड़झाला उजागर होने के बाद डुमरांव प्रखंड में भी इस योजना में अनियमितता बरतने का मामला सामने आया है. 30 अक्तूबर को पूरे जिले में भारी बारिश के बावजूद डुमरांव प्रखंड के छतनवार व नुआंव पंचायत के दो योजनाओं में 33 मजदूरों की हाजिरी हाजिरी वेबसाइट पर अपलोड की गयी है. मनरेगा के विभागीय वेबसाइट पर छतनवार पंचायत में चल रहे योजना संख्या 20475693 छतनवार में छत घाट के पास ध्वनिकरण निर्माण कार्य में तीन मास्टर रोल संख्या 4102,4103 व 4104 में कुल 27 मजदूरों की उपस्थिति दर्ज की गयी है. जबकि उक्त तिथि को पूरे दिन बारिश होने के कारण काम संभव नहीं था. वहीं मनरेगा मजूदर शाॅल ओढ़कर छतनवार पंचायत में काम करते दिखाई रहे हैं. ऐसा ही एक ही फोटो 29 अक्टूबर व 30 अक्तूबर को भी मनरेगा के वेबसाइट पर अपलोड की गई है. जबकि प्रत्येक मास्टर रोल के फोटो में अलग-अलग मजदूर रहना चाहिए लेकिन यहां पर तो भले ही अलग-अलग नाम के मजदूरों के उपस्थिति दर्ज की गई हो लेकिन सारे फोटो एक ही है. इस तरह के कारनामों में नुआंव पंचायत भी पीछे नहीं है. 0548005014/एवी/20454804 नुआंव के ग्राम नुआंव में उत्क्रमित उच्च विद्यालय में महात्मा गांधी नरेगा खेल परिसर निर्माण कार्य में 30 अक्टूबर को जारी किये गये मास्टर रोल 4186 में अपलोड फोटो पर साफ तौर पर प्राथमिक विद्यालय विद्यालय कुटी डेरा विद्यालय के दीवार पर अंकित दिख रहा है. जबकि जो योजना कार्य कराया जा रहा है. वो उत्क्रमित उच्च विद्यालय नुआंव में हो रहा है. पूरे दिन बारिश हुई बारिश में क्या मनरेगा मजदूरों द्वारा काम किया गया. मनरेगा योजना में मची लूट खसोट की कहानी वेबसाइट पर अपलोड फोटो बयां कर रही है.

क्या कहते हैं निदेशक

यह सही बात है जब 30 और 31 अक्तूबर को बारिश हो रही थी तो मनरेगा में काम कैसे किया गया है. यह जांच का विषय है. विधान सभा चुनाव के बाद इस पूरे मामले की जांच कराया जायेगा. इस मामले में जो भी दोषी होगा उनके विरुद्ध कार्रवाई की जायेगी. प्रशांत, मनरेगा डायरेक्टर, बक्सर

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel