[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी की चाबी छीन की मारपीट

बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी की चाबी छीन की मारपीट

0
बदमाशों ने दूल्हे की गाड़ी की चाबी छीन की मारपीट
सांकेतिक तस्वीर

कृष्णाब्रह्म.

स्थानीय थाना क्षेत्र के चौकियां गांव में शादी समारोह के दौरान उस समय अफरा-तफरी मच गयी, जब कुछ मनचले युवकों ने बारात पहुंचते ही दूल्हे की गाड़ी की चाभी छीन ली और विरोध करने पर दूल्हे समेत कई बारातियों के साथ जमकर मारपीट कर दी. घटना में कई लोग घायल हो गये, जिनका इलाज डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल में कराया गया. मामले में लड़की के पिता के बयान पर स्थानीय थाने में आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी गयी है. बताया जाता है कि 12 मई की रात चौकियां गांव में शादी समारोह चल रहा था. दरवाजे पर बारात लगने की तैयारी हो रही थी और शादी की रस्में शुरू होने वाली थी. इसी दौरान गांव के कुछ मनचले युवक वहां पहुंचे और दूल्हे की गाड़ी की चाभी जबरन छीन ली. जब दूल्हा पक्ष के लोगों ने इसका विरोध किया, तो आरोपित युवक आक्रामक हो गये और दूल्हे के साथ धक्का-मुक्की करते हुए मारपीट शुरू कर दी. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार देखते ही देखते विवाद ने उग्र रूप ले लिया. आरोपित युवक सामियाना में घुस गये और वहां मौजूद बारातियों के साथ भी लाठी-डंडे से मारपीट करने लगे. इतना ही नहीं, लड़की पक्ष के लोगों को भी निशाना बनाया गया. अचानक हुई इस घटना से शादी समारोह में भगदड़ जैसी स्थिति उत्पन्न हो गयी और खुशी का माहौल तनाव में बदल गया. मारपीट में घायल लोगों को आनन-फानन में इलाज के लिए डुमरांव अनुमंडलीय अस्पताल भेजा गया, जहां उनका उपचार कराया गया. घटना के बाद लड़की के पिता अमावश राम ने स्थानीय थाना पहुंचकर गांव के विवेक कुमार, बंटी कुमार, पंकज कुमार सहित कुल आठ लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज करायी है. इस संबंध में कृष्णाब्रह्म थानाध्यक्ष रवि कुमार कहना है कि प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गयी है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel