[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर यात्री का लॉकेट झपटतीं अंतरराज्यीय गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार

यात्री का लॉकेट झपटतीं अंतरराज्यीय गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार

0
यात्री का लॉकेट झपटतीं अंतरराज्यीय गैंग की तीन महिलाएं गिरफ्तार
सांकेतिक तस्वीर

बक्सर.

ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों के गहनों पर हाथ साफ करने वाली अंतरराज्यीय महिला गैंग की तीन शातिरों को दबोच लिया गया. आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त कार्रवाई में यह सफलता बक्सर स्टेशन के प्लेटफॉर्म संख्या-2 पर मिली.

गिरफ्तार महिलाओं की पहचान यूपी के संत कबीर नगर जिले के खलीलाबाद थाना क्षेत्र के मिरगंज निवासी जितेंद्र कुमार की पत्नी 40 वर्षीय दुर्गावती देवी, मऊ जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र के परदाहा निवासी मुन्ना प्रसाद की पत्नी 40 वर्षीय नंदिता देवी व रॉबिन प्रसाद की पत्नी 20 वर्षीय खुशबू कुमारी के रूप में हुई. इसकी पुष्टि करते हुए आरपीएफ के प्रभारी निरीक्षक कुंदन कुमार ने बताया कि तीन शातिर महिलाओं को गिरफ्तार कर उनके पास से यात्री से झपटे गये माला सहित दो सोने के लॉकेट भी बरामद किये गये हैं. आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम प्लेटफॉर्म पर गश्त कर रही थी. उसी दौरान ट्रेन संख्या 22670 एर्नाकुलम साप्ताहिक सुपरफास्ट ट्रेन से उतरे एक यात्री ने शोर मचाया कि तीन महिलाओं ने उसका लॉकेट झपट लिया है. टीम ने तत्परता दिखाते हुए तीनों महिलाओं को प्लेटफॉर्म नंबर 2 पर ही दबोच लिया. तलाशी में उनके पास से माला के साथ दो सोने के लॉकेट मिले.

पहले भी जेल जा चुकी हैं तीन महिला आरोपित :

आरपीएफ प्रभारी ने बताया कि पूछताछ में खुलासा हुआ कि तीनों महिलाएं शातिर अपराधी हैं और पहले भी जेल जा चुकी हैं.

दुर्गावती देवी जहानाबाद टाउन थाना कांड संख्या 426/25 में, वहीं नंदिता देवी और खुशबू कुमारी नालंदा के दीप नगर थाना कांड संख्या 177/25 में धारा 303(2), 317(2) बीएनएस के तहत जेल जा चुकी हैं. ये महिलाएं गिरोह बनाकर बिहार-यूपी की ट्रेनों में वारदात करती थीं. जीआरपी बक्सर ने तीनों के खिलाफ कांड दर्ज कर उन्हें कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel