[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत, तीन जख्मी

सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत, तीन जख्मी

0
सड़क हादसे में साइकिल सवार वृद्ध की मौत, तीन जख्मी
सांकेतिक तस्वीर

राजपुर.

राजपुर थाना क्षेत्र में शहनाई की गूंज अभी थमी भी नहीं थी कि चीख-पुकार मच गयी. चौसा-मोहनिया मुख्य पथ पर रामपुर गांव के समीप स्थित ””हदहदवा पुल”” के पास एक अनियंत्रित बाइक और साइकिल के बीच हुई भीषण टक्कर में जहां 75 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गयी. वहीं, एक नवविवाहित जोड़े के जीवन में गहरा जख्म दे दिया. इस हादसे में विक्की, उसकी पत्नी खुशी और साला अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गये. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार रामपुर के पास एक तीखे मोड़ पर अचानक एक साइकिल सवार वृद्ध सामने आ गये. तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर साइकिल से जा टकरायी फिर पास के एक पेड़ से जा भिड़ी. टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि 75 वर्षीय वृद्ध की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी. फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो पायी है. हादसे में मंगराव गांव निवासी विक्की कुमार, उसकी पत्नी खुशी और साला रामगढ़ थाना क्षेत्र के नोनार गांव निवासी अभिषेक गंभीर रूप से घायल हो गये. प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए उन्हें बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया है. घर में नई बहू के आगमन का जश्न था, लेकिन अब वहां सिर्फ आंसू और सन्नाटा है. घटना की सूचना मिलते ही डायल 112 की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel