[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर बिहार में वोट अधिकार यात्रा की आड़ में परिवार और घुसपैठियों को अधिकार दिलाने के लिए चल रही है यात्रा : रामकृपाल

बिहार में वोट अधिकार यात्रा की आड़ में परिवार और घुसपैठियों को अधिकार दिलाने के लिए चल रही है यात्रा : रामकृपाल

0
बिहार में वोट अधिकार यात्रा की आड़ में परिवार और घुसपैठियों को अधिकार दिलाने के लिए चल रही है यात्रा : रामकृपाल
सांकेतिक तस्वीर

बक्सर. शहर के जिला परिसदन में पूर्व केंद्रीय मंत्री राम कृपाल यादव ने बुधवार को प्रेस कॉफ्रेंस कर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार देश और बिहार को 2047 तक विकसित बनाने के लिए संकल्पित हैं. आगामी बिहार विधान सभा चुनाव में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए 200 से अधिक सीटों पर जीत दर्ज करेगी. बिहार में वोट अधिकार यात्रा के आड़ में परिवार और घुसपैठियों को अधिकार दिलाने के लिए यात्रा चल रही है. जब जनता ने राहुल और तेजस्वी को नेता प्रतिपक्ष के पद पर स्थायी रूप से नियुक्त कर दिया है तो इसमें चुनाव आयोग का क्या दोष है? पप्पू मंडली से जनता पूछ रही है. क्या मृतकों के नाम वोटर लिस्ट से नहीं हटने चाहिए? जिनका नाम कई जगहों पर है क्या उनका नाम सिर्फ एक हीं जगह नहीं होना चाहिए? जो बिहार छोड़ कर दूसरे राज्यों के वोटर हो गए हैं क्या उनका नाम बिहार के वोटर लिस्ट में भी रहना चाहिए? क्या घुसपैठियों के नाम वोटर लिस्ट में होनी चाहिए? लेकिन ये लोग जवाब नहीं दे रहे है बल्कि थेथरोलॉजी कर रहे हैं. सभी राजनीतिक पार्टियों के जिला अध्यक्षों को ड्राफ्ट वोटर लिस्ट दे दिया है. चुनाव आयोग रोज बुलेटिन निकाल रहा है कि किन-किन राजनीतिक पार्टियों के बीएलए ने ड्राफ्ट रोल में कितनी आपत्ति दर्ज कराई. सिर्फ माले ने केवल 10 शिकायत दर्ज कार्रवाई है. बाकी किसी पार्टी ने कोई भी आपत्ति दर्ज नहीं कराया है. इसका मतलब है कि कोई गड़बड़ी नहीं है. वस्तुतः राहुल और तेजस्वी बिहार में अपने संभावित हार को देखते हुए चुनाव से पहले चुनाव आयोग को बलि का बकरा बनाना चाहते हैं. इस अवसर पर भाजपा जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश भुवन, मीडिया विभाग के प्रदेश संयोजक रणधीर यादव, जिला मीडिया प्रभारी उमाशंकर राय, मनोज पांडेय समेत अन्य एनडीए कार्यकर्ता शामिल रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel