[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर केसठ में 834 मतदाता करेंगे पहली बार मतदान, युवाओं में दिख रहा है उत्साह

केसठ में 834 मतदाता करेंगे पहली बार मतदान, युवाओं में दिख रहा है उत्साह

0
केसठ में 834 मतदाता करेंगे पहली बार मतदान, युवाओं में दिख रहा है उत्साह
सांकेतिक तस्वीर

केसठ. आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर केसठ प्रखंड क्षेत्र में मतदान को लेकर उत्साह देखा जा रहा है. इस बार प्रखंड के विभिन्न पंचायतों में कुल 834 नए मतदाता पहली बार अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे. इनमें बड़ी संख्या में युवा मतदाता शामिल हैं. जो लोकतंत्र के इस पर्व में भाग लेने को लेकर काफी उत्साहित हैं. प्रखंड में इस बार 18 वर्ष पूर्ण करने वाले युवाओं के नाम जोड़े गये हैं. युवा मतदाताओं का कहना है कि पहली बार मतदान करना उनके लिए गर्व की बात है. वे अपने वोट से बेहतर सरकार चुनने का संकल्प ले रहे हैं. प्रखंड विकास पदाधिकारी विजय कुमार सौरभ ने बताया कि सभी नये मतदाताओं को जागरूक करने के लिए मतदाता जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है. ताकि सभी युवा समेत अन्य मतदाता आगामी छह नवंबर को मतदान केंद्र पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें. स्थानीय स्तर पर जीविका दीदियों, आंगनबाड़ी सेविकाओं और शिक्षकों के माध्यम से भी युवाओं को मतदान के प्रति प्रेरित किया जा रहा है. लोकतंत्र के इस पर्व को लेकर केसठ क्षेत्र में उत्साह का माहौल बना हुआ है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel