[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर Buxar News: रोड तोड़कर मलवा नहीं हटाने से शहर हर समय लग रहा भंयकर जाम

Buxar News: रोड तोड़कर मलवा नहीं हटाने से शहर हर समय लग रहा भंयकर जाम

0
Buxar News: रोड तोड़कर मलवा नहीं हटाने से शहर हर समय लग रहा भंयकर जाम
सांकेतिक तस्वीर

डुमरांव

. स्टेशन रोड में चल रहे रोड के मरम्मती कार्य को लेकर शहर में आए दिन भंयकर जाम लग रहा है. जिससे यात्रियों को यात्रा करने में काफी परेशानीयों का सामना करना पड़ रहा है. रोड पर गड्ढा एवं जगह-जगह रोड को तोड़कर मलवा रोड पर ही छोड़ दिया गया है. डुमरांव शहर के बीचो-बीच गुजरने वाली सड़क एनएच 120 की स्थिति जर्जर हो गई थी. लंबे समय से इस मार्ग की स्थिति बदहाल थी. हालांकि बदहाल हुए सड़क के निर्माण कार्य शुरू हो गया है. लगभग एक महीने से ऊपर हुए मरम्मति कार्य को लेकर अभी तक पूरा नहीं कराया गया. इस कार्य को पूर्ण करने की जिम्मेदारी सीताराम इंफ्रास्ट्रक्चर नामक कंपनी को दी गई थी. उस समय कंपनी का कहना था कि शहर के सड़क एक माह में पुर्ण हो जाएगा. लेकिन समयानुसार कार्य को पूर्ण नहीं कराया गया. जिससे खास तौर पर शहर में व्यवासाय करने वाले व्यावसायियों पर इसका सिधा असर पड़ रहा है. व्यवसायिक वर्गों का कहना है कि करीब डेढ़ महीने से रोड का मरम्मति कार्य चल रहा है. जब से मरम्मत कार्य चल रहा है तब से लेकर आज तक धंधा एकदम चौपट हो गया है. उनलोगों का कहना है कि डुमरांव शहर में प्रशासन के द्वारा भारी वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है. शहर में रोड तोड़ दिया गया है. जिसके चलते लोग डुमरांव बाजार छोड़कर किसी दूसरे जगह बजार करने चले जाते हैं. वहीं नगर के स्थानीय लोगों का कहना है कि शहर के लाइफ लाइन कहे जाने वाले रोड का धीमी गति से चल रहे निर्माण कार्य को लेकर बहुत परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है. नगर के स्थानीय राजीव भगत का कहना है कि हर समय शहर में भयंकर जाम लग रहा है. जिससे डुमरांव शहर की ट्रैफिक व्यवस्था चरमरा गई है. बताते चले की सड़क के निर्माण कार्य पुराना भोजपुर फोरलेन स्थित पुल से लेकर माता डुमरेजनी मंदिर के द्वारा तक कराया जा रहा है. इस सड़क के मरम्मत कार्य के लिए कुल एक करोड़ 30 लख रुपए की राशि आवंटित हुई है. पुराना भोजपुर पुल से माता डुमरेजनी द्वार तक सड़क की कुल लंबाई 5.2 किलोमीटर है. इस कार्य को पूर्ण कराने के लिए सीताराम इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी के द्वारा एक माह का समय लिया गया था. लेकिन एक माह से अधिक समय बीत जाने के बाद भी अभी तक शहर की सड़क को दुरुस्त नहीं किया गया. बीएल लाल प्रवीण ने कहा कि सनातनियों के लिए सबसे बड़ा पर्व नवरात्र चल रहा है. डुमरांव आस्था का केंद्र है. यहां पर दुर-दराज से भी लोग माता रानी के दर्शन करने आते हैं. लेकिन रोड के वजह से लोगो के आस्था पर भी चोट पहुंच रहा है

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel