[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर गोलंबर के पास ड्राइवर ने नींद में खोया वाहन पर नियंत्रण, आगे जा रही वाहन में मारी जोरदार टक्कर

गोलंबर के पास ड्राइवर ने नींद में खोया वाहन पर नियंत्रण, आगे जा रही वाहन में मारी जोरदार टक्कर

0
गोलंबर के पास ड्राइवर ने नींद में खोया वाहन पर नियंत्रण, आगे जा रही वाहन में मारी जोरदार टक्कर
सांकेतिक तस्वीर

बक्सर. नगर के गोलंबर के पास बुधवार की सुबह में एक ट्रक चालक ने आगे चल रही ट्रक के ट्रॉली में जोरदार ढंंग से टक्कर मार दिया. जिससे टक्कर मारने वाला ट्रक चालक बुरी तरह से जख्मी हो गया है. जिसे आनन-फानन में स्थानीय लोगों ने निजी अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया है. टक्कर इतनी जोरदार ढंग से हुई के आस-पास में काफी तेज आवाज हुई. वहीं आवाज सुनकर आस-पास के लोगों के साथ ही ट्रक के पहुंचे अन्य चालकों ने किसी तरह से केबिन में फंसे ट्रक चालक को बाहर निकाला. इस दौरान पटना बक्सर फोरलेन जाम हो गया. जिसे किसी तरह से बालू लदे ट्रक को सीधा किया गया. जिसके बाद एक लेन से आवागमन चालू हो सका. वहीं टक्कर इतनी जोरदार से हुई कि केबिन ट्रॉली में पिकचकर पहुंच गया. जिससे ट्राॅली का अगला भाग भी क्षतिग्रस्त हो गया. इस दौरान रात्रि होने के कारण बड़ी दुर्घटना होने से बच गया. यह काफी भीड़ भाड़ वाला जगह एवं मार्ग है. जहां बड़ी दुर्घटना हो सकती थी. मिली जानकारी के अनुसार बुधवार को सुबह लगभग 4:30 बजे भोजपुर की तरफ से एक बालू लदा ट्रक काफी तेज गति से बक्सर गोलंबर की ओर आ रहा था. इस दौरान गोलंबर के पास पहुंचते ही उसे काफी तेज नींद आई जिसके बाद वह ट्रक से अपना संतुलन खो दिया. इस क्रम में सामने जा रही अन्य वाहन के ट्रॉली में जाेरदार टक्कर मार दिया. जिससे ट्रक का केबिन चिपट गया. टक्कर मारने वाले ट्रक का इंजन पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गया. केबिन पीछे ट्रॉली में सटकर ट्रॉली को भी क्षतिग्रस्त कर दिया है. इस दौरान गोलंबर स्थित दुर्घटना स्थल पर अफरा तफरी मच गयी. इस दौरान आगे पीछे चल रहे वाहनों की बड़ी दुर्घटना होने से बच गयी. वहीं सामने वाले वाहन चालक अपना वाहन लेकर फरार हो गया. जिससे सामने वाले वाहन की जानकारी नहीं मिल सकी. पटना बक्सर फोरलेन पर दुर्घटना के बाद खड़ा होने से एक लेन आठ बजे तक जाम रहा. 8 बजे सुबह में हाइड्रा के माध्यम से उसे खींचकर हटाया गया. इसके बाद पटना बक्सर फोरलेन पर आवागमन से सुचारू हो सका.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel