[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बक्सर समर कैंप में गूंजा रचनात्मकता का रंग, छात्रों ने भाषाओं और कला में दिखाया हुनर

समर कैंप में गूंजा रचनात्मकता का रंग, छात्रों ने भाषाओं और कला में दिखाया हुनर

0
समर कैंप में गूंजा रचनात्मकता का रंग, छात्रों ने भाषाओं और कला में दिखाया हुनर
भारतीय भाषा समर कैंप में बच्चों ने दिखाई प्रतिभा

Baxar News(सुजीत कुमार ओझा): प्रखंड अंतर्गत श्री हरि शरण प्लस टू विद्यालय, खंडरीचा में गुरुवार को भारतीय भाषा समर कैंप का सफल आयोजन किया गया. राज्य सरकार के दिशा-निर्देश पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य बच्चों में स्थानीय भाषाओं, खेलकूद, कला एवं अन्य रचनात्मक कौशलों के विकास को बढ़ावा देना था. कार्यक्रम में विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया.

शिविर का बच्चों के मानसिक, बौद्धिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका

कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय की प्रधानाध्यापिका श्रीमती कुमारी विमला सिंह ने की, जबकि मंच संचालन का दायित्व वरीय शिक्षक श्री मनोज कुमार तिवारी ने निभाया. उन्होंने विद्यार्थियों को विभिन्न गतिविधियों में भाग लेने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि इस प्रकार के शिविर बच्चों के मानसिक, बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं.

ग्रामीणों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली

समर कैंप के दौरान बच्चों ने स्थानीय भाषाओं से जुड़े गतिविधियों, खेलकूद, सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं कला प्रदर्शन के माध्यम से अपनी रचनात्मक क्षमता का परिचय दिया. कार्यक्रम में विद्यार्थियों के साथ-साथ उनके अभिभावकों और ग्रामीणों की भी अच्छी भागीदारी देखने को मिली, जिससे विद्यालय परिसर उत्साह और उमंग से भर उठा.

विद्यालय परिवार की ओर से बताया गया कि ऐसे आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास बढ़ाने के साथ-साथ भारतीय संस्कृति और मातृभाषा के प्रति सम्मान की भावना भी विकसित करते हैं. कार्यक्रम को सफल बनाने में शिक्षक श्री मंगलेश्वर पाण्डेय, अजय सिंह, उर्वशी सिंह, जितेन्द्र पाठक, विनायक सिंह, प्रिंस कुमार, कामरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार राय, कौशल राय, राहुल पाठक, ज्योति कुमारी, संगीता कुमारी एवं भूपेंद्र कुमार सहित विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओं की सक्रिय भूमिका रही.

Also Read: मां कहलाने की चाह में किया बच्चों का अपहरण, चार साल बाद खुला राज

Previous article झाड़-फूंक करना पड़ा भारी, युवक में दिखे रेबीज के खतरनाक लक्षण
Next article पुत्र ने कुदाल से मारकर की पिता की हत्या, फरार
Avatar Of Suryakant Kumar
सूर्यकांत कुमार प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और डिजिटल मीडिया में तीन वर्षों का अनुभव रखते हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत डिजिटल चैनल न्यूज रील्स से की. इसके बाद नेशन दर्पण और खबरिया जंक्शन में कार्य किया, जहां कंटेंट राइटिंग, वीडियो एडिटिंग और वॉयस ओवर से जुड़े विभिन्न कार्यों का अनुभव हासिल किया. उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. वर्तमान में वे गया, औरंगाबाद, कैमूर और बक्सर जिलों से जुड़ी हाइपरलोकल खबरों, शिक्षा, रोजगार, प्रशासनिक गतिविधियों और जनसरोकार के विषयों पर समाचार लेखन का कार्य कर रहे हैं. इसके अलावा खेल और मनोरंजन से जुड़ी खबरों में भी विशेष रुचि रखते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel